CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : भाजपा नेत्री ने सुपारी देकर दुकान में लगवाई आग, पकड़े गए 3 आरोपियों ने पूछताछ में उगला राज, महिला नेत्री अब पुलिस गिरफ्त में

CG खबर : भाजपा नेत्री ने सुपारी देकर दुकान में लगवाई आग, पकड़े गए 3 आरोपियों ने पूछताछ में उगला राज, महिला नेत्री अब पुलिस गिरफ्त में

By Newsdesk Admin
12/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। एक दुकान में आगजनी मामले में भाजपा नेत्री उमा पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमा पाण्डेय ने सुपारी देकर दुकान में आग लगवाई थी। बीते दिनों इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों ने सुपारी देने वाली बात का खुलासा किया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अग्रसेन वार्ड में स्थित कॉस्मेटिक दुकान का है। जहां पर बीते दिनों भीषण आग लग गई थी। इस आगजनी मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने इस पूरी घटना का खुलासा किया है। दुकान में आग पुरानी रंजिश के चलते लगाई गई थी। जिसके लिए भाजपा नेत्री ने आरोपियों को 28 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद सुपारी लेकर आरोपियों ने दुकान में मशाल में डीजल डाल आग लगा दी थी। पहले पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले दुकान मालिक ने आग लगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से ही पुलिस जांच में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने दुकान में आगजनी करने को स्वीकार कर लिया। सभी बदमाश शहर के अग्रसेन वार्ड में स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में डीजल भरी बोतल फेंककर आगजनी कर फरार हो गए थे। रात लगभग 2 बजे अग्रसेन वार्ड में स्थित इस कॉस्मेटिक दुकान में आग लगने की सूचना दुकान के मालिक प्रकाश चंद पाण्डेय को मोहल्लेवासियों ने दी थी। जब प्रकाश चंद पाण्डेय दुकान पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि दुकान पूरी तरह से जल चुकी थी और लगभग 5 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें डीजल की महक पाई गई। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक सीढ़ी लेकर दुकान की ओर जाता दिखा। युवक ने सीढ़ी से दुकान के छज्जे पर चढ़कर डीजल भरी बोतल में आग लगाकर दुकान में फेंकते हुए देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। साथ ही महिला द्वारा सुपारी देने की बात सामने आई नतीजतन उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोदी सरकार ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL) को बेचा, 320 करोड़ में जापानी कंपनी ने खरीदा
Bhanpuri shop theft case : महंगाई में चोरों की नई पसंद! दुकान से 25 लीटर पेट्रोल, सिगरेट और ड्राई फ्रूट लेकर फरार
Couple Suicide Promise Murder : ‘साथ मरने’ का फैसला, लेकिन मौत अकेली पत्नी की
Infrastructure Development : कोकिया नदी पर बनेगा 3 करोड़ 32 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
Domestic Dispute Tragedy : ईदी के पैसों से शुरू हुआ विवाद बना मौत का कारण, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute
Mahanadi Water Dispute :  साय और ओडिशा सीएम की मुलाकात में महानदी पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी उम्मीद

राज्यों से जुड़े मुद्दों, विकास और आपसी सहयोग…

DUSU Election
DUSU Election :  डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के बाद…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री

गणेशोत्सव के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए…

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?