CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh BRAP Ranking : DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य

Chhattisgarh BRAP Ranking : DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
Chhattisgarh BRAP Ranking
Chhattisgarh BRAP Ranking

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान (Chhattisgarh BRAP Ranking) दर्ज कराई है। भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) द्वारा आयोजित उद्योग संगम में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया है। यह उपलब्धि राज्य की उस परिवर्तन यात्रा का परिणाम है, जिसने कुछ ही वर्षों में छत्तीसगढ़ को नीचे पायदान से उठाकर गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। सुशासन, पारदर्शिता और उद्योग-अनुकूल नीतियों ने छत्तीसगढ़ को सुधार और विकास का नया मॉडल बना दिया है।

Contents
  • 434 सुधारों से मजबूत हुई इज ऑफ डूइंग बिज़नेस प्रणाली
  • (Chhattisgarh BRAP Ranking) भूमि अभिलेखों का स्वचालित म्यूटेशन
  • नए औद्योगिक सुधारों से बढ़ा निवेश का भरोसा
  • केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

434 सुधारों से मजबूत हुई इज ऑफ डूइंग बिज़नेस प्रणाली

छत्तीसगढ़ ने BRAP के तहत अब तक 434 सुधार लागू किए हैं, जो राज्य की इज आफ डूइंग बिज़नेस और इज ऑफ लिविंग दोनों को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इनमें सबसे अहम कदम रहा जन विश्वास अधिनियम, जिसके तहत राज्य ने छोटे कारोबारी अपराधों को डीक्रिमिनलाइज किया है। इससे सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे और सहयोग का नया माहौल बना है, जहाँ अब कारोबार में डर या जटिलता की जगह पारदर्शिता और सहजता ने ले ली है।

(Chhattisgarh BRAP Ranking) भूमि अभिलेखों का स्वचालित म्यूटेशन

राज्य ने भूमि प्रबंधन के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक पहल की है। भूमि पंजीयन के साथ ही स्वामित्व हस्तांतरण (Automatic Mutation) लागू कर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना है जहां रजिस्ट्री होते ही भूमि अभिलेख अपने आप अपडेट हो जाते हैं। इससे न केवल सरकारी प्रक्रियाएं आसान हुई हैं, बल्कि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली है।

नए औद्योगिक सुधारों से बढ़ा निवेश का भरोसा

राज्य सरकार ने बीते एक वर्ष में कई प्रभावशाली सुधार लागू किए हैं, जिनमें शामिल हैं। दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24×7 संचालन की अनुमति, फ्लैटेड इंडस्ट्री के लिए FAR में वृद्धि, भूमि उपयोगिता बढ़ाने के लिए सेटबैक में कमी, फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 10 से बढ़ाकर 15 वर्ष, और ऑटो-रिन्यूअल प्रणाली की शुरुआत। इन सुधारों से राज्य में उद्योगों को भरोसेमंद, स्थिर और पारदर्शी माहौल प्राप्त हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

उद्योग संगम’ कार्यक्रम में इन उल्लेखनीय सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त ऋतु सेन (IAS) को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ आज भारत के आर्थिक परिदृश्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सुधारों का असर राज्य के निवेश माहौल पर साफ देखा जा सकता है। पिछले 10 महीनों में राज्य को 7.5 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह निवेशकों के छत्तीसगढ़ की नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और तेज निर्णय प्रणाली पर भरोसे का स्पष्ट संकेत है।

रायपुर के महादेव घाट में मिला अधेड़ का शव, इलाके में हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Prostitution Racket Raid : सूचना मिली और जाल बिछ गया, CSP की अगुवाई में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Birgaon Fight Video Viral : गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर सड़क पर भिड़े दो गुट, बीरगांव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Labour Update Chhattisgarh : दो वर्षों में 11.40 लाख श्रमिक पंजीकृत, 804 करोड़ रुपये से ज्यादा की सीधी सहायता—मंत्री देवांगन
Electricity Tariff : उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली दरों में नहीं जुड़ेगा 66.57 करोड़ का नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
Joe Root : घर में सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज बने, पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root)…

Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन
Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

रायपुर में रेलवे क्रॉसिंग (Raipur Overbridge) पर जाम…

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?