CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:अब्दुल की ID से आया मेल, अमोनियम सल्फर IED लगाने का दावा

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:अब्दुल की ID से आया मेल, अमोनियम सल्फर IED लगाने का दावा

By Newsdesk Admin 10/06/2025
Share

सीजी भास्कर , 10 जून |

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब संगठन ने सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी दी। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा मेल आया है। पुलिस प्रशासन ने हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तत्काल तलाशी ली। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

वहीं हाईकोर्ट परिसर में तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला है। ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसमें ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ संगठन का जिक्र है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं 2 महीने पहले कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। कलेक्टर कवर्धा के ऑफिशियल मेल आईडी पर कश्मीर से मेल आया था। वहीं 8 महीने पहले बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की भी धमकी मिल चुकी है।

ईमेल के माध्यम से मिला धमकी भरा मैसेज

दरअसल, सोमवार को गर्मी की छुट्टी के बाद हाईकोर्ट में कामकाज शुरू हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी मौजूद थे, तभी दोपहर में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज आया।

मेल में हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने देने की बात लिखी थी। मैसेज देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकाल अफसर भी सकते में आ गए। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अफसरों को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आई।

ईमेल से आया मैसेज, बम स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस

ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से भेजे गए मैसेज में संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख किया गया है। इनमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक ‘पवित्र मिशन’ बताया गया।

ईमेल में ‘अमोनियम सल्फर आधारित IED’ (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। साथ ही तलाशी अभियान चलाया गया। स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन डिवाइस के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

अमोनियम सल्फेट आधारित IED कितना खतरनाक ?

1. अमोनियम सल्फेट खुद में विस्फोटक नहीं है। यह एक सामान्य खाद (fertilizer) है। इसमें सल्फर होता है, जो जलने पर तीव्र गर्मी और गैस उत्पन्न करता है।

2. दूसरे केमिकल्स के साथ मिलकर घातक बन सकता है

  • ऑक्सीडाइज़र (जैसे पोटेशियम नाइट्रेट या अमोनियम नाइट्रेट) और ईंधन (जैसे डीज़ल या अल्युमिनियम पाउडर) मिलाया जाए, तो यह IED एक शक्तिशाली low-intensity blast device बन जाता है।
  • यह विस्फोट pressure wave, flame और heat से नुकसान पहुंचाता है।
  • भीड़भाड़ वाले इलाके में यह विस्फोट घातक हो सकता है।
  • अमोनियम सल्फेट, अमोनियम नाइट्रेट की तुलना में कम विस्फोटक है।
  • अधिक उपलब्धता और असेंबली में सरलता के कारण यह आतंकी संगठनों के लिए आकर्षक होता है।
  • जंगल या ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से छिपाकर IED तैयार किया जा सकता है।
  • सुरक्षाबलों के काफिले, गश्ती दल या नागरिक वाहनों को निशाना बनाने में इसका इस्तेमाल किया जा चुका है।

You Might Also Like

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

Raipur Viral Video Weapon : 26 सेकेंड का वीडियो और नंगी दहशत, रायपुर की सड़क पर चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Newsdesk Admin 10/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SDRF Rescue Operation
SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। Surajpur जिले के रामनगर…

Raipur Car Fire
Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। Raipur के तेलीबांधा इलाके…

Raipur Viral Video Weapon : 26 सेकेंड का वीडियो और नंगी दहशत, रायपुर की सड़क पर चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। Raipur में खुलेआम हथियार…

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। Bilaspur के सकरी थाना…

NDPS Act Chhattisgarh
NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। दुर्ग जिले के Mohan…

You Might Also Like

SDRF Rescue Operation
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत

09/02/2026
Raipur Car Fire
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Car Fire : अचानक धधकी कार, सेकेंडों में बदला मंजर, कूदकर बचाई गई सवारों की जान

09/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Viral Video Weapon : 26 सेकेंड का वीडियो और नंगी दहशत, रायपुर की सड़क पर चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद

09/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?