CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh: बिलासपुर में नशे में धुत चौकीदार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, भड़की मालकिन ने बीच सड़क कर दी पिटाई

Chhattisgarh: बिलासपुर में नशे में धुत चौकीदार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, भड़की मालकिन ने बीच सड़क कर दी पिटाई

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब के नशे में एक चौकीदार ने बीच सड़क आतंक मचा दिया. नशेड़ी चौकीदार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर से गली में खेल रहे बच्चे और गर्भवती महिला बाल-बाल बच गए. जिसके बाद भड़की मालकिन ने युवक की सरेआम पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस दौरान आसपास के लोगों ने वीडियो बना लिया. जिसमें मालकिन शराब के नशे में धुत चौकीदार को बीच सड़क थप्पड़ मार रही है. वहीं, शराबी चौकीदार अपने दोनों गाल पकड़ कर बैठा हुआ है. मामला बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के साव गली का है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक रामजाने नाम का युवक जूना बिलासपुर के रहने वाले नामदेव परिवार के यहां चौकीदारी का काम करता है. रविवार (29 जून) को युवक शराब के नशे में अपनी मालकिन शिखा नामदेव की ईयोन कार बिना बताए लेकर चला गया. इस दौरान युवक ने साव गली के पास नशे की हालत में कार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक गर्भवती महिला और गली में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए.

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

शराब के नशे में लापरवाही से कार चलाते हुए गली में खड़े वाहनों को टक्कर मारने की घटना गली में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी शराबी चौकीदार की जमकर पिटाई की. जब इस घटना की जानकारी चौकीदार की मालकिन को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई और चौकीदार पर बीच सड़क थप्पड़ों की बौछार कर दी. इस दौरान महिला ने युवक के बाल भी खींचे.

वीडियो बनाने पर भड़की महिला

जिस वक्त महिला अपने शराबी चौकीदार की पिटाई कर रही थी, उस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे. यह देख महिला भड़क गई. महिला ने कहा – “और वीडियो बना लो, क्या तुम्हारे घर का कोई आदमी ऐसा करता तब भी तुम लोग वीडियो बनाते? कुछ तो इंसानियत रखो, माहौल खराब मत करो.

”पुलिस को नहीं मिली शिकायत

इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी एस.आर. साहू ने बताया कि अभी तक किसी ने भी मामले की थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. अगर कोई पीड़ित शिकायत दर्ज कराता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. वहीं, आरोपी चौकीदार ने टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को ठीक कराने की बात कही है.

बांके बिहारी कॉरिडोर विधेयक पास: बृजवासी और संत समाज ने जताई खुशी, गोस्वामी बोले- कोर्ट में देंगे चुनौती
Banda becomes the hottest city in the world : केंद्र ने दिए हीट स्ट्रोक यूनिट खोलने के निर्देश
कौशल, निवेश, प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि में कम रोजगार का समाधान होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान-संजय सिंह
LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद; सेना ने पूरे इलाके को घेरा
रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब तुरंत कर पाएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल सेवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Worker Death
Bhilai Worker Death : पुरानी भिलाई में काम के दौरान भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई…

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर
Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों…

Heart Attack Treatment : सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक की महंगी दवाएं और इंजेक्शन निशुल्क
Heart Attack Treatment : सरकारी अस्पताल में हार्ट अटैक की महंगी दवाएं और इंजेक्शन निशुल्क

हार्ट अटैक के उपचार में इस्तेमाल होने वाली…

PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते
PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते

पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने शिक्षा और…

Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर

छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश (Chhattisgarh Tourism Investment) को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?