CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Investment Invitation : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित

Chhattisgarh Investment Invitation : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
Chhattisgarh Investment Invitation
Chhattisgarh Investment Invitation

सीजी भास्कर, 27 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कंपनी को राज्य में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। ये परियोजनाएँ (Chhattisgarh Investment Invitation) न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मजबूत करेंगी बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी प्रोत्साहित करेंगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सुगम प्रक्रिया और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड की प्रस्तावित खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आधारित उद्योगों को नई मजबूती प्राप्त होगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा (Chhattisgarh Investment Invitation) राज्य को उच्च-तकनीकी उत्पादन का नया केंद्र बनाएगी और युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि ये निवेश परियोजनाएँ आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर उद्योग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समृद्धि, युवाओं का भविष्य और निवेशकों का विश्वास है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए हर प्रकार की सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे निवेशक (Chhattisgarh Investment Invitation) सुरक्षित और लाभकारी वातावरण में अपनी परियोजनाएँ स्थापित कर सकें।

विशेषज्ञों का मानना है कि एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड का निवेश छत्तीसगढ़ की कृषि मूल्य श्रृंखला और औद्योगिक विकास को एक नया आयाम देगा। राज्य में रोजगार सृजन, तकनीकी विकास और किसानों की आमदनी बढ़ाने में इन परियोजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान होने की संभावना है।

MLA रिकेश सेन की पहल : बाबा बालकनाथजी मंदिर प्रांगण में 80 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन और डोम शेड
Department Coordination : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों की लगाई क्लास
छत्तीसगढ़ में ASP रैंक के 13 अफसरों का ट्रांसफरः श्वेता श्रीवास्तव बनीं रेल अधीक्षक, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में हुआ फेरबदल, देखिए लिस्ट….कौन कहां गया…..
Viral video of contract teacher — छात्रा होने की अफवाहों पर प्रशासन सतर्क
खुदकुशी करने नदी में कूदी महिला को पुलिस जवानों ने बचाया, दुर्ग SSP ने कहा – “शाबास” किया सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh IAS Promotion : तीन अफसरों को मिल सकता है IAS अवार्ड, दिल्ली में DPC की बैठक प्रस्तावित
Chhattisgarh IAS Promotion : तीन अफसरों को मिल सकता है IAS अवार्ड, दिल्ली में DPC की बैठक प्रस्तावित

IAS अवार्ड (Chhattisgarh IAS Promotion) के लिए दिल्ली…

Cyber Fraud Account Case
Cyber Fraud Account Case : साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud Account Case : आरोपियों की तलाश के…

Cattle Transport Case
Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

Cattle Transport Case :पुलिस अब फरार आरोपी राजू…

Pahadi Mata Mangal Path
Pahadi Mata Mangal Path : रायपुर में पहाड़ी माता का तृतीय वार्षिक मंगल पाठ, उमड़े श्रद्धालु

Pahadi Mata Mangal Path ; मंगल पाठ और…

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?