सीजी भास्कर, 10 जनवरी | रायगढ़। Chhattisgarh Local Holiday 2026 को लेकर रायगढ़ जिले से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, ये छुट्टियां जिले की स्थानीय परंपराओं और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं।
इन तारीखों को रहेगा अवकाश
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रायगढ़ जिले में
— 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को रथयात्रा,
— 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी,
— 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा
के अवसर पर स्थानीय अवकाश मान्य रहेगा।
किन संस्थानों पर लागू नहीं होगा आदेश
कलेक्टर कार्यालय की ओर से यह भी साफ किया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय, उप-कोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होंगे। संबंधित विभागों और कार्यालय प्रमुखों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सूरजपुर जिले में भी तीन दिन की छुट्टी
इसी क्रम में Chhattisgarh Local Holiday 2026 के तहत सूरजपुर जिले में भी स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में जिले को तीन विशेष अवसरों पर स्थानीय छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
सूरजपुर की छुट्टियों की पूरी सूची
सूरजपुर जिले में
— 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) को करमा ढोल ग्यारस,
— 16 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दशहरा,
— 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को देव उठनी एकादशी एवं नामदेव जयंती
के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।


