CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Paddy Procurement 2025 : किसानों को बड़ी सौगात, अब 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी धान खरीदी – सीएम साय का ऐलान

Chhattisgarh Paddy Procurement 2025 : किसानों को बड़ी सौगात, अब 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी धान खरीदी – सीएम साय का ऐलान

By Newsdesk Admin 10/10/2025
Share
Chhattisgarh Paddy Procurement 2025
Chhattisgarh Paddy Procurement 2025

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement 2025) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का फैसला किया है।

Contents
कैबिनेट बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय : Chhattisgarh Paddy Procurement 2025राज्य के किसान छत्तीसगढ़ की रीढ़ – मुख्यमंत्री

कैबिनेट बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय : Chhattisgarh Paddy Procurement 2025

किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी।

वास्तविक किसानों से खरीदी सुनिश्चित करने हेतु बायोमैट्रिक आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी।

ई-केवाईसी और एग्रीस्टेक पोर्टल (Chhattisgarh Paddy Procurement 2025) के माध्यम से पंजीयन अनिवार्य होगा।

टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप से ऑनलाइन टोकन की सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

खरीदी की राशि का भुगतान 6 से 7 दिन के भीतर किया जाएगा।

धान खरीदी में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस वर्ष ई-केवाईसी के साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे की व्यवस्था लागू की गई है। कृषि विभाग द्वारा अब तक 23 लाख हेक्टेयर रकबे का डिजिटल सर्वे पूरा कर लिया गया है। राज्य के 20,000 ग्रामों में 2 अक्टूबर से डिजिटल सर्वे और मैन्युअल गिरदावरी के आंकड़े ग्राम सभाओं में सार्वजनिक किए जा रहे हैं ताकि कोई गड़बड़ी न हो।

राज्य सरकार ने धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 2739 केंद्र करने का निर्णय लिया है। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक केंद्र में प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त करें ताकि खरीदी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। समिति स्तर पर बेहतर प्रबंधन के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शून्य सुखत (Chhattisgarh Paddy Procurement 2025) आने पर प्रति क्विंटल ₹5 का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

धान के उठाव और परिवहन के लिए भौतिक सत्यापन की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई है ताकि पारदर्शिता और मितव्ययता बनी रहे। सीमावर्ती राज्यों से धान की अवैध आवक को रोकने के लिए विशेष जांच दल गठित किए जाएंगे।

राज्य के किसान छत्तीसगढ़ की रीढ़ – मुख्यमंत्री

इस वर्ष खाद्य विभाग, भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 73 लाख मीट्रिक टन चावल के केन्द्रीय पूल में योगदान का लक्ष्य सौंपा है। धान की रिसाइक्लिंग और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए पहली बार इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (Chhattisgarh Paddy Procurement 2025) मार्कफेड कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जिससे सभी जिलों की मॉनिटरिंग एक प्लेटफॉर्म से हो सकेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “राज्य के किसान छत्तीसगढ़ की रीढ़ हैं, और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले।”

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 10/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?