CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ की बुनियादी शिक्षा पर संकट के बादल, बच्चों की पढ़ाई की हालत बेहद खराब

छत्तीसगढ़ की बुनियादी शिक्षा पर संकट के बादल, बच्चों की पढ़ाई की हालत बेहद खराब

By Newsdesk Admin 17/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जुलाई |

Contents
तीसरी कक्षा में बच्चों का टेस्ट – भाषा और गणित में प्रदर्शन कमजोरलड़कियां लड़कों से आगे, गांव आगे शहर पीछेसरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, प्राइवेट स्कूल पीछे

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई का स्तर गिरता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ‘परख’ रिपोर्ट में प्रदेश की चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि तीसरी कक्षा के 50% से ज्यादा छात्र 2 से 10 तक का पहाड़ा नहीं जानते और लगभग 45% बच्चे 99 तक की संख्याओं को क्रम में नहीं रख पाते।

रिपोर्ट के अनुसार, एससी वर्ग के छात्र अन्य वर्गों की तुलना में भाषा, गणित और सामान्य ज्ञान में कमजोर हैं। वहीं, गांवों के बच्चे शहरों के बच्चों से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं — खासकर भाषा और कैलकुलेशन में।

तीसरी कक्षा में बच्चों का टेस्ट – भाषा और गणित में प्रदर्शन कमजोर

भाषा (Language):
छत्तीसगढ़ के बच्चों ने भाषा विषय में औसतन 59% स्कोर किया, जो राष्ट्रीय औसत (64%) से 5% कम है। इसका मतलब है कि लगभग 40% बच्चे सामान्य शब्दों, कहानियों और सूचनाओं को ठीक से नहीं समझ पा रहे।

  • कैटेगरी 1: डेली यूज़ के शब्द – 64% छात्र ही समझ पाए
  • कैटेगरी 2: शॉर्ट स्टोरी की समझ – 67% बच्चों को ही स्टोरी लाइन और संदेश समझ में आया
  • कैटेगरी 3: सूचना पढ़ने की क्षमता (जैसे समाचार) – सिर्फ 55% ही सही समझ पाए

गणित (Maths):
गणित में प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा, लेकिन अब भी सुधार की जरूरत है। यहां बच्चों का औसत स्कोर 57% रहा, जबकि नेशनल एवरेज 60% था।

  • संख्या क्रम (1–99): 55% बच्चे ही सही से अरेंज कर पाए
  • 100 रुपये का लेनदेन: सिर्फ 46% बच्चे ही कर पाए
  • समय की गणना (घंटा, दिन, हफ्ता): 57% छात्रों को ही समझ आया

लड़कियां लड़कों से आगे, गांव आगे शहर पीछे

रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया कि छत्तीसगढ़ की छात्राएं भाषा और गणित दोनों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

  • भाषा में लड़कियों का स्कोर राष्ट्रीय औसत से 4% कम, जबकि लड़कों का 5% कम
  • गणित में लड़कियां सिर्फ 2% पीछे, लड़के 4% पीछे

ग्रामीण बनाम शहरी स्कूली बच्चे:
गांव के बच्चे भाषाई समझ और कैलकुलेशन में शहरी बच्चों से बेहतर हैं। जहां ग्रामीण छात्रों का लैंग्वेज स्कोर नेशनल से 4% नीचे है, वहीं शहरी छात्रों का 5% नीचे।

सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी, प्राइवेट स्कूल पीछे

सर्वे से साफ है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे, प्राइवेट स्कूलों की तुलना में आगे हैं:

  • भाषा में सरकारी स्कूल – 4% नेशनल औसत से पीछे
  • प्राइवेट स्कूल – 5% पीछे
  • गणित में दोनों बराबर – 3% नीचे

केंद्रीय विद्यालय (केवी) ने राज्य में सबसे बेहतर परफॉर्म किया। मैथ्स में केवी स्कूल के बच्चे सिर्फ 1% पीछे हैं, जबकि भाषा में 4% पीछे हैं।

You Might Also Like

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

Divorce Settlement Chhattisgarh: 20 साल पुराना वैवाहिक विवाद खत्म, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के नाम 30 लाख की एफडी; हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को दी मंजूरी

LPG Cylinder Stock Raipur: अफवाहों के बीच साफ हुआ सच, रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं; डीलर्स एसोसिएशन और सरकार ने दी स्पष्ट जानकारी

Train Delay Bilaspur: घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, संतरागाछी हमसफर रात में पहुंची; आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस से यात्री परेशान

Illegal Mining Dongargaon: मुरुम-रेत के अवैध उत्खनन पर कांग्रेस का हल्ला बोल, SDM को सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई की उठी मांग

Newsdesk Admin 17/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

सीजी भास्कर, 11 मार्च। Bhilai और आसपास के…

Divorce Settlement Chhattisgarh: 20 साल पुराना वैवाहिक विवाद खत्म, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के नाम 30 लाख की एफडी; हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को दी मंजूरी

Chhattisgarh High Court ने एक महत्वपूर्ण मामले में…

LPG Cylinder Stock Raipur: अफवाहों के बीच साफ हुआ सच, रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं; डीलर्स एसोसिएशन और सरकार ने दी स्पष्ट जानकारी

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Train Delay Bilaspur: घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, संतरागाछी हमसफर रात में पहुंची; आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस से यात्री परेशान

छत्तीसगढ़ के Bilaspur रेलवे स्टेशन पर इन दिनों…

Illegal Mining Dongargaon: मुरुम-रेत के अवैध उत्खनन पर कांग्रेस का हल्ला बोल, SDM को सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के Dongargaon ब्लॉक क्षेत्र में मुरुम और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

LPG Supply Bhilai: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी सिर्फ अफवाह, घबराकर स्टॉक न करें – विधायक Rikesh Sen की जनता से अपील

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Divorce Settlement Chhattisgarh: 20 साल पुराना वैवाहिक विवाद खत्म, पत्नी को 51 लाख एलिमनी और बेटियों के नाम 30 लाख की एफडी; हाईकोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक को दी मंजूरी

11/03/2026
छत्तीसगढ़

LPG Cylinder Stock Raipur: अफवाहों के बीच साफ हुआ सच, रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं; डीलर्स एसोसिएशन और सरकार ने दी स्पष्ट जानकारी

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Train Delay Bilaspur: घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, संतरागाछी हमसफर रात में पहुंची; आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस से यात्री परेशान

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?