CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Gram Sadak Yojana : छत्तीसगढ़ को 774 नई सड़कों की मंजूरी, 2,426 किमी का नेटवर्क तैयार होगा

PM Gram Sadak Yojana : छत्तीसगढ़ को 774 नई सड़कों की मंजूरी, 2,426 किमी का नेटवर्क तैयार होगा

By Newsdesk Admin
19/11/2025
Share
PM Gram Sadak Yojana
PM Gram Sadak Yojana

सीजी भास्कर, 19 नवंबर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के नए चरण में छत्तीसगढ़ को 774 सड़क कार्यों (2,426.875 किमी) की मंजूरी मिली है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य के प्रदर्शन को ‘उत्कृष्ट’ बताते हुए यह स्वीकृति जारी की है। यह मंजूरी मुख्यतः उन क्षेत्रों के लिए है जहां अब तक (Chhattisgarh Rural Roads) सर्व-मौसम सड़क संपर्क उपलब्ध नहीं था।

Contents
  • दुर्गम बसावटों तक पहुँच बढ़ेगी
  • केंद्र ने की राज्य की प्रशंसा
  • निर्णय ग्रामीण विकास को गति देगा

राज्य में पीएमजीएसवाई के विभिन्न चरणों के तहत अब तक 9,722 सड़कें (48,594 किमी) और 669 पुल स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 8,753 सड़कें (43,380 किमी) और 470 पुल का निर्माण पूरा है। मंत्रालय ने माना कि छत्तीसगढ़ ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति दोनों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।

दुर्गम बसावटों तक पहुँच बढ़ेगी

केंद्रीय मंत्रालय के पत्र के अनुसार PMGSY-IV (Road Approval) का मुख्य उद्देश्य पात्र संपर्क-विहीन बसावटों को बारहमासी सड़क सुविधा देना है। नई सड़कें स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, बाजार और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं तक पहुँच को सुगम बनाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।

केंद्र ने की राज्य की प्रशंसा

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने (PM Gram Sadak Yojana) के क्रियान्वयन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने पीएमजीएसवाई की इंजीनियरिंग टीम और मैदानी अमले को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण संपर्कता को प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ा रही है।

निर्णय ग्रामीण विकास को गति देगा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि PMGSY-IV में स्वीकृत 774 सड़कें हमारे ग्रामीण विकास अभियान को नई दिशा देंगी। यह निर्णय दूरस्थ और संपर्क-विहीन क्षेत्रों में सर्व-मौसम सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार हर गाँव तक सुरक्षित और टिकाऊ सड़क पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Raipur Fire Incident: बाहर से बंद दरवाजे के पीछे जिंदा जलता रहा बुजुर्ग, टाटीबंद हादसे ने झकझोरा शहर
CGPSC Interview Training: कलेक्टर खुद ले रहे मॉक इंटरव्यू, रायपुर में चल रहा ‘प्रोजेक्ट अनुभव’, पहली बार फेसलेस साक्षात्कार पर फोकस
Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण
Illegal Sand Mining Attack: बिलासपुर में नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
पुलिस टीम पर हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Wife Murder Case
Wife Murder Case : पत्नी की हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश, कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद

हत्या कर उसे हादसा या आत्महत्या का रूप…

Finance Company Fraud
Finance Company Fraud : रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7.58 लाख की धोखाधड़ी, कलेक्शन एजेंट पर FIR

भारत फाइनेंस कंपनी के साथ उसके ही कलेक्शन…

Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला
Ajit Agarkar BCCI : अगरकर की छुट्टी या एक्सटेंशन! BCCI की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर…

KIA Showroom Manager
KIA Showroom Manager : KIA शो-रूम मैनेजर समेत 2 पर केस, ड्राइवर को 6 दिन रोकने और ₹50 हजार मांगने का आरोप

कोतरा रोड थाना क्षेत्र में कंटेनर ड्राइवर को…

Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो
Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो

रनचेज के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?