CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

सीजी भास्कर, 10 मई : राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम (Chhattisgarh Weather Alert) लगातार बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में अचानक अंधेरा छा गया, जबकि भिलाई में आंधी-तूफान के बाद हल्की बारिश दर्ज की गई।

Contents
  • 11 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
  • प्रदेश में कहां कितना तापमान
  • राजस्थान से झारखंड तक एक्टिव है ट्रफ लाइन
  • रायपुर में शाम को बदल सकता है मौसम
  • अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम (Chhattisgarh Weather Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां भी जारी रहने की संभावना है।

11 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 11 मई के बाद प्रदेश में आंधी-तूफान की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। रायपुर समेत कई जिलों में रविवार को भी बारिश और तेज हवाओं की आशंका बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान : 41.0°C, राजनांदगांव
सबसे कम न्यूनतम तापमान : 20.7°C, जगदलपुर

राजस्थान से झारखंड तक एक्टिव है ट्रफ लाइन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर करीब 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान से पूर्वी झारखंड तक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसी वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

रायपुर में शाम को बदल सकता है मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम (Chhattisgarh Weather Alert)

कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदलने के संकेत

Severe heat alert in Chhattisgarh : कई जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश की संभावना
Cold Wave Alert Chhattisgarh: अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड, 3.5°C पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
Ayushman Card Issue: विधानसभा में गूंजा आयुष्मान योजना का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से सत्ता-विपक्ष दोनों ने मांगा जवाब
Flood Monitoring : मानसून अलर्ट पर सरकार सख्त, 1 जून से हर जिले की होगी रोज मॉनिटरिंग
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

Raipur News
Raipur News : रायपुर में 8वीं की छात्रा की मौत, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप; थाने पहुंचा परिवार

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा…

Korba Crime
Korba Crime : ट्रक के 4 पहिए चोरी करने पहुंचे बदमाश, मुंशी की गर्दन पर रखी तलवार; एक गिरफ्तार

कोरबा के बांकीमोंगरा में ट्रक के पहिए चोरी…

PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग
PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग

सरकारी राशन के चावल से जुड़े दो अलग-अलग…

NMMS Scholarship Exam : छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपए, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMS Scholarship Exam : छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपए, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?