CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Women Scheme : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 5 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त

Chhattisgarh Women Scheme : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 5 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त

By Newsdesk Admin
05/11/2025
Share
Chhattisgarh Women Scheme
Chhattisgarh Women Scheme

सीजी भास्कर, 4 नवम्बर। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए 5 नवम्बर का दिन खास होने वाला है। इस दिन उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से महतारी वंदन योजना (Chhattisgarh Women Scheme) की 21वीं किश्त जारी की जाएगी। यह कार्यक्रम राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में होगा, जहां उपराष्ट्रपति 69 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में ₹647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।

इस अवसर पर उन 7,658 महिलाओं को भी पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा, जो बस्तर संभाग के ऐसे गांवों से आती हैं जो हाल ही में माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। ये महिलाएं नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों से हैं, और अब इन्हें ₹76 लाख 26 हजार 500 रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Women Scheme) का लक्ष्य है कि कोई भी महिला सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बस्तर संभाग के 327 गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। माओवाद से मुक्त गांवों में नियद नेल्ला नार योजना के जरिये शासन की पहुंच अब हर घर तक हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि माओवाद मुक्त गांवों की महिलाएं अब महतारी वंदन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना से जुड़ रही हैं, और इसकी शुरुआत उपराष्ट्रपति के हाथों होना राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं (Chhattisgarh Women Scheme) को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है। अब तक सरकार द्वारा 20 किश्तों में ₹13,024 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। 5 नवम्बर को 21वीं किश्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर ₹13,671 करोड़ 68 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नियद नेल्ला नार योजना में शामिल नई लाभार्थी महिलाओं में बीजापुर जिले की 3,872, दंतेवाड़ा की 428, कांकेर की 191, नारायणपुर की 559 और सुकमा जिले की 2,608 महिलाएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। महतारी वंदन योजना इस दिशा में राज्य की सबसे सफल और व्यापक योजना मानी जा रही है।

इस योजना ने ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा दी है और यह सामाजिक बदलाव का प्रतीक बन चुकी है। आगामी किश्त के वितरण से न केवल लाखों परिवारों को राहत मिलेगी, बल्कि सरकार के महिला सशक्तिकरण मिशन को और मजबूती मिलेगी।

Online Smart Classroom : ऑनलाइन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का होगा शुभारंभ
Fake Transfer Order Case : केस में नया ट्विस्ट: 2 RMA की तबीयत बिगड़ी, साइबर सेल ने 2 और संदिग्धों को लिया हिरासत में
CG News : पत्नी को दूसरे मर्द की बाइक में घूमता देख आगबबूला हुआ पति, पहले युवक को लगाया गले फिर दांत से काट दिया कान, कोरबा में अपराध दर्ज….
IIT Hyderabad : छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
Town Planner Appointment : छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 टाउन प्लानर! अब तय करेंगे शहरों का भविष्य

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

Balodabazar Road Accident
Balodabazar Road Accident : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 3 भाइयों की मौत

Balodabazar Road Accident : बताया जा रहा है…

Team India 2000 T20I Sixes : टी20 इंटरनेशनल में भारत ने रचा इतिहास, 2,000 छक्के पूरे; संजू सैमसन ने भी बनाया रिकार्ड
Team India 2000 T20I Sixes : टी20 इंटरनेशनल में भारत ने रचा इतिहास, 2,000 छक्के पूरे; संजू सैमसन ने भी बनाया रिकार्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले (Team India…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?