CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सचमुच बदल गए थे बच्चे, डीएनए टेस्ट में शिकायत करने वाली शबाना की जीत, साधना और शबाना को 18 दिन बाद मिले उनके अपने बच्चे

सचमुच बदल गए थे बच्चे, डीएनए टेस्ट में शिकायत करने वाली शबाना की जीत, साधना और शबाना को 18 दिन बाद मिले उनके अपने बच्चे

By Newsdesk Admin
08/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चा अदला बदली की गुत्थी आखिर आज सुलझ गई है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद साफ हुआ कि साधना के पास जो बच्चा है वो शबाना का है। रिपोर्ट आते ही बाल कल्याण समिति की ओर से बच्चा शबाना को देने की प्रक्रिया शुरू हुई और देर शाम दोनों माताओं को उनका बच्चा सौंप दिया गया है।

आपको बता दें कि शबाना ने ही इस पूरी लापरवाही से पर्दा उठाते हुए बच्चा बदले जाने की शिकायत की थी। शबाना ने संदेह जताया था कि उसके पास जो बच्चा है, वह साधना का है और साधना के पास जो बच्चा है वह मेरा है। उसने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चा जिला अस्पताल में ही डॉक्टर्स को सौंप दिया और खुद भी जिला अस्पताल में इस मामले के सुलझने तक भर्ती हो गई थी।

अस्पताल की लापरवाही से जहां हिंदू शिशु मुस्लिम परिवार के पास पहुंच गया था वहीं मुस्लिम शिशु हिंदू परिवार के पास पहुंच गया था। जन्म के आठ दिन बाद जब दोनों परिवार अपने घर पहुंचे तब जाकर उन्हें शिशुओं के अदला-बदली की जानकारी मिली। शबाना कुरैशी के परिवार ने इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने ही डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट जिला अस्पताल प्रबंधन को सौंपी तब यह गुत्थी सुलझी।

गौरतलब हो कि 23 जनवरी को शबाना कुरैशी (पति अल्ताफ कुरैशी) और साधना सिंह ने दोपहर क्रमश: 1:25 बजे और 1:32 बजे अपने-अपने बेटों को जन्म दिया। अस्पताल में नवजात शिशुओं की पहचान के लिए जन्म के तुरंत बाद उनके हाथ में मां के नाम का टैग पहनाया जाता है। जिससे किसी तरह की अदला-बदली न हो। इसी प्रक्रिया के तहत दोनों नवजातों की जन्म के बाद अपनी-अपनी माताओं के साथ तस्वीरें भी खींची गईं। 8 दिनों के बाद जब शबाना कुरैशी के परिवार ने ऑपरेशन के तुरंत बाद ली गई तस्वीरों को देखा। तो उनके असली बच्चे के चेहरे पर तिल (काला निशान) नहीं था। जो बच्चा इस समय उनके पास है, उसके चेहरे पर तिल है, तब उन्हें बच्चा बदलने का शक हुआ और इसकी शिकायत जिला अस्पताल प्रबंधन से की। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साधना सिंह और उनके परिवार को अस्पताल बुलाया। दोनों परिवारों और डॉक्टर के बीच चर्चा हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। तब कलेक्टर ने डीएनए टेस्ट की परमिशन देते हुए टीम गठित की। आज रिपोर्ट आने के बाद बदले गए बच्चे अपने वास्तविक माता-पिता तक पहुंचे।

Road Accident : गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर ने परिवार की खुशियां छीन लीं
जेठ ने बहू की साड़ी खींची…लाठी-डंडे से पीटा VIDEO : बिलासपुर में संपत्ति को लेकर विवाद, भतीजे के साथ कुल्हाड़ी लेकर आया, तोड़ दिया मकान
बिलासपुर में बिल्डर ने नाले पर बनाई अवैध सड़क:महंगे दामों में प्लाट बेचने की थी तैयारी, निगम ने तोड़ा सड़क, बिल्डर से होगी पैसे की वसूली
जिला अस्पताल में बच्चे बदलने की घटना जमकर चर्चा में, शबाना कह रही उसका बच्चा साधना के पास, साधना ने कहा ये मेरा बच्चा है, अब DNA से होगा फैसला
छत्तीसगढ़ में मॉनसून का कहर: रायपुर में झमाझम बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

Durg Hospital Negligence
Durg Hospital Negligence :  दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की हालत गंभीर; परिजनों ने की शिकायत

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  लवन में गांजा तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लाई करने का आरोप

बलौदाबाजार जिले के लवन में गांजा बिक्री के…

Drishyam 3 Collection
Drishyam 3 Collection :  दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस…

Pakistan Crisis
Pakistan Crisis :  पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक

पाकिस्तान में आतंकवाद और राजनीतिक विरोध के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?