CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल:बिहार-गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाले यात्री होंगे परेशान; 16 अगस्त से 24 दिन तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल:बिहार-गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाले यात्री होंगे परेशान; 16 अगस्त से 24 दिन तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 जुलाई |

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, कई गाड़ियां बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी। जबकि, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। बिलासपुर रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 16 अगस्त से 10 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिसके चलते यात्री ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

इससे बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेल प्रशासन ने बताया यार्ड के आधुनिकीकरण के लिए 24 दिनों तक कार्य किया जाएगा, जिसके चलते यात्री ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

नहीं की गई वैकल्पिक व्यवस्था

रेलवे के इस फैसले से महीनों पहले रिजर्वेशन करवा चुके यात्री भी परेशान होंगे। रेलवे ने यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। पैसेंजर यात्रा शुरू करने से पहले नई ट्रेन समय सारणी और किसी भी बदलाव के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से संपर्क कर सकते हैं।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

  • 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को गाड़ी संख्या 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगड़ा रोड, ईब होकर चलेगी।
  • 26, 28, 30 अगस्त और 1, 8, 9 सितंबर को गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया ईब, झारसुगड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।

शार्ट टर्मिनेट/ बीच में रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 23, 25 अगस्त से 1, 8 और 9 सितंबर तक आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
  • 24, 26 अगस्त से 2, 9 और 10 सितंबर को दुर्ग से आरा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा एक्सप्रेस दुर्ग और राउरकेला के बीच रद्द रहेगी।

School Building Crisis : स्कूल भवन की कमी से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, गेट पर जड़ा ताला
उधार रूपये वसूलने पहुंचे दो युवकों ने न्यू बसंत टॉकीज के पीछे मचाया जमकर हंगामा, हाथ मुक्का ईंट के टुकड़े से की मारपीट, FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ की अनविका 10 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंची, रचा इतिहास
Gang rape of tribal girl in Kawardha : छठ्ठी कार्यक्रम से लौटते वक्त वारदात, 2 आरोपी गिरफ्तार
Birth day पार्टी बाद बाईक पर रेस लगा रहे 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर भेजे गए अस्पताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Liquor Seizure
Mungeli Liquor Seizure : मुंगेली में ड्राई डे पर अवैध शराब परिवहन का खुलासा, मोटरसाइकिल से 102 पाव शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया

Mungeli Liquor Seizure के तहत स्वतंत्रता दिवस पर…

Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल…

Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या
Vande Mataram Row : बैज बोले- भाजपा देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए, BJP ने पूछा- कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में गाती है क्या

छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् (Vande Mataram Row) को…

Baba Ramdev Raipur
Baba Ramdev Raipur : बाबा रामदेव की दो टूक, आंदोलन करो लेकिन बच्चों का भविष्य दांव पर मत लगाओ, बोले- खतरे में धर्म नहीं, देश का बचपन

Baba Ramdev Raipur पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव…

Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले
Chhattisgarh Rain Alert  :  सूरजपुर में सड़कें बहीं, कच्चे मकान गिरे; केलो डैम के 4 गेट खुले

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?