CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chirayu Yojana : मुख्यमंत्री को धन्यवाद कार्ड देते ही भावुक हुआ माहौल, मुफ्त इलाज के बाद बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Chirayu Yojana : मुख्यमंत्री को धन्यवाद कार्ड देते ही भावुक हुआ माहौल, मुफ्त इलाज के बाद बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share
Chirayu Yojana
Chirayu Yojana

सीजी भास्कर, 22 मई। सुशासन तिहार के दौरान आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम करहीबाजार में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने (Chirayu Yojana) को मिला, जब चिरायु योजना से लाभान्वित बच्चों समीरा जांगड़े और नितिन पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें थैंक यू कार्ड भेंट किया। बच्चों और उनके परिजनों ने निःशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई उम्मीद और बच्चों को नई जिंदगी दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उनके परिवारजनों का भी उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंडरिया निवासी 6 वर्षीय नितिन पटेल तथा ग्राम लच्छनपुर निवासी 9 वर्षीय समीरा जांगड़े ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उपचार के बाद जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए। समीरा के पिता जीवन लाल जांगड़े ने बताया कि इलाज से पहले समीरा अत्यंत कमजोर रहती थी और स्कूल आने-जाने में भी सांस फूलने लगती (Chirayu Yojana) थी। शिक्षकों की सलाह पर चिरायु टीम से संपर्क किया गया। टीम ने घर पहुंचकर जांच की और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके बाद 14 मई 2025 को रायपुर में सफल ऑपरेशन हुआ। इसी प्रकार नितिन पटेल का उपचार चिरायु योजना के माध्यम से 22 नवंबर 2025 को रायपुर में हुआ।

परिजनों ने बताया कि जिस इलाज की कल्पना लाखों रुपये खर्च होने के कारण संभव नहीं लगती थी, वह चिरायु योजना के माध्यम से निःशुल्क और सहज रूप से संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आमजन से सीधे संवाद, योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात और उनके जीवन (Chirayu Yojana) में आए बदलावों को जानने की पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Viksit Bharat Budget Blueprint : युवा, किसान और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित विकास का रोडमैप – रिकेश सेन
Panchayat Action : एक पंचायत सचिव निलंबित, पांच को नोटिस, जानिए वजह
Keshkal Ghat Landslide Alert : लगातार बारिश से केशकाल घाट में बढ़ा खतरा, सड़क पर पेड़ गिरने से थमा यातायात
Paddy Scam : धान खरीदी में आखिर कहां गायब हुए करोड़ों रुपये, जांच के बाद अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश
Pizza Controversy : पिज्जा खाते वक्त निकली लोहे जैसी नुकीली चीज, शिकायत के बाद रेस्टोरेंट को थमाया गया नोटिस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake MBBS Doctor
Fake MBBS Doctor : फर्जी एमबीबीएस डिग्री से मरीजों का इलाज करने का आरोप, डॉक्टर पर एफआईआर

सरगुजा के अंबिकापुर स्थित श्री महावीर हॉस्पिटल में…

Mental Health Training
Mental Health Training : बच्चों में मानसिक तनाव पहचानने का प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक, 8 जिलों के टीचर्स शामिल

उनकी भावनात्मक जरूरतों को समझने के लिए रायपुर…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : नारायणपुर में साइबर ठगी के 3 मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर जिले में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग…

Durg Cash Seizure
Durg Cash Seizure : दुर्ग में 4 करोड़ कैश जब्ती मामला, कारोबारी को कोर्ट से झटका

दुर्ग में पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर से…

Sachin Pilot
Sachin Pilot : सचिन पायलट ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, बोले निष्पक्षता पर संदेह तो चुनाव का क्या मतलब?

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?