CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग की चित्ररेखा को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान, इस वजह से हुईं चयनित, पिता हैं किसान माता गृहिणी, नगपुरा गांव में हुई स्कूली शिक्षा

दुर्ग की चित्ररेखा को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान, इस वजह से हुईं चयनित, पिता हैं किसान माता गृहिणी, नगपुरा गांव में हुई स्कूली शिक्षा

By Newsdesk Admin
05/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सामाजिक जागरूकता और महिला उत्थान की दिशा में कार्यरत दुर्ग जिले की चित्ररेखा सिन्हा को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान के लिए चयनित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी सूची में दुर्ग जिले की चित्ररेखा सिन्हा का नाम भी शामिल है। चित्ररेखा सिन्हा को सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के उत्थान के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान देने की घोषणा सरकार ने की है।

चित्ररेखा ने बताया कि वह लंबे समय से महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए महिलाओं को जागरूक करती रही हैं।‌ कई महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचने में मदद की है। आगे भी घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं के साथ खड़ी होकर न्याय दिलाने प्रयत्नशील रहेंगी।

आपको बता दें कि कृषक परिवार की चित्ररेखा सिन्हा दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा की रहने वाली मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता खेमलाल सिन्हा कृषक व माता राधिका गृहिणी हैं। चित्ररेखा की स्कूली शिक्षा नगपुरा गांव में ही पूरी हुई, ग्रेजुएशन साईंस कॉलेज दुर्ग से किया। चित्ररेखा ने समाज कार्य विषय में दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव से मार्स्टस किया। सेन्ट्रल इंडिया ऑफ इन्टीट्यूट मेडिकल एण्ड न्यूरो साइंस देवादा में चित्ररेखा एमफिल इन सायकियाट्रिक सोशल वर्क की पढ़ाई कर रही हैं।

गौरतलब हो कि महिला उत्थान के लिए रेडियो लोकवाणी में “हिंसा को NO” कार्यक्रम कर रही है, नैरो कास्ट समुदाय में जाकर जन जागरूकता का कार्य भी चित्ररेखा करती रही हैं। उनके इन प्रयासों से महिलाएं घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक हो रही हैं। चित्ररेखा के समाज के प्रति किए गए कार्य को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने उन्हें माता बहादुर कलारिन सम्मान से उन्हें पुरस्कृत करने चयनित किया है जिसके फलस्वरूप 2 लाख का धनादेश भी दिया जाएगा।

गौरतलब हो कि माता बहादुर कलारिन राज्य के कलार समाज में देवी की तरह पूजी जाती हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में उन्होंने नारी उत्थान के लिए कई बड़े काम किए थे। बताया जाता है कि मां बहादुर कलारिन ने महिलाओं का अपमान करने वाले अपने बेटे को भी नहीं छोड़ा था। उन्होंने अपने ही बेटे को कुएं में धकेल कर उसकी हत्या कर दी थी और खुद भी कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी थी। बहादुर कलारिन के इस बलिदान के सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था या महिलाओं को माता बहादुर कलारिन सम्मान देती है।

बातचीत बंद की तो रात 10 बजे लड़की के घर जा पहुंचा युवक और लगा डंडे से लड़की को पीटने, मामला भिलाई के कैम्प-2 का
Vishnu Deo Sai Announcement : भवन के लिए 1 करोड़, नई प्रतिमा निर्माण और हाईटेक बस स्टैंड समेत सीएम ने की कई बड़ी घोषणाएं
दामाद के भाई ने रुकवाया अंतिम संस्कार, चिता से उठवाई लाश, कही ये बात..भाभी के तीन बच्चे
‘बॉर्डर 2’ के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम, वरुण-दिलजीत को मिले इतने करोड़, देखें स्टार कास्ट फीस
Udaipur Murder Case: पैसों के लेन-देन में विवाद, पड़ोसी ने पानी में डुबोकर की हत्या और शव जंगल में फेंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?