CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीएम उमर अब्दुल्ला ने अब गुलमर्ग में की बैठक, कहा- ‘धार्मिक नेताओं के कहे बिना पहली बार हुआ जब…’

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अब गुलमर्ग में की बैठक, कहा- ‘धार्मिक नेताओं के कहे बिना पहली बार हुआ जब…’

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

28 मई 2025 :

Omar Abdullah in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब पर्यटकों को वापस बुलाना बड़ी चुनौती है. इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लगातार उन स्थानों पर जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते थे. बुधवार (28 मई) को सीएम ने कैबिनेट नेताओं और स्थानीय विधायकों के साथ बैठक की. इस दौरान पर्यटकों को कैसे बिना भय आकर्षित किया जाए, इस पर फोकस था.

इससे पहले मंगलवार (27 मई) को सीएम ने पहलगाम में बैठक की थी. यहां वो साइकिल चलाते भी दिखे. उनका मकसद पर्यटकों में डर खत्म करना था. गुलमर्ग में बुधवार को बैठक के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहले जो घटना हुई और जो अभी (पहलगाम आतंकी हमला) हुई है, उसमें बड़ा फर्क है.

सभी ने 22 अप्रैल की घटना की निंदा की- उमर अब्दुल्ला

सीएम ने कहा, ”पहली मर्तबा कश्मीर के लोगों ने बाहर आकर इस हमले की निंदा की. बिना किसी के कहे, ये हुआ. सरकार, सियासी नेता और मजहबी नेता ये नहीं कह सकते कि उनके कहने पर ऐसा हुआ. लोग खुद बाहर आए, कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक, चाहे वो चिनाब हो, पीरपंजाल हो, कश्मीर हो या जम्मू हो, हमारे बड़े और छोटे शहर, गांव में लोग बाहर आए और 22 अप्रैल की घटना की निंदा की.”

उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा, ”सच्चाई है कि यहां चुनी हुई सरकार की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं है. किसकी जिम्मेदारी है? उप-राज्यपाल की है. यहां तीन प्रकार की शक्ति है, जिन्हें समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यहां चीजें सुचारू रूप से चले. मैं पर्यटन को बढ़ा दे रहा हूं. प्रमोट कर रहा हूं.”

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”मैं चाहता हूं कि यहां पर्यटक आएं और पर्यटकों की सुरक्षा वर्तमान में उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आती है और यही वह बिंदु है, जिसे मैंने उठाया था कि केंद्र सरकार, चुनी हुई सरकार और राजभवन को यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है कि 22 अप्रैल को जो हुआ, वह दोबारा न हो.”

कश्मीरी छात्रों पर हमला, रात को हॉस्टल में घुसकर फाड़े कपड़े, मारपीट से आईं गंभीर चोटें
Police News : हेड कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या, शेयर मार्केट में डूब गए थे 7 लाख रुपये
महाकाल की नगरी में मंदिर में पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया ये एक्शन
Kedarnath Dham: चार दिन बाद खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, सामने आया सजावट का खास वीडियो, Watch
जमीन से आसमान तक पाकिस्तान पर बैन! नो-फ्लाई जोन में डाले जाएंगे PAK के विमान, समुद्री जहाज भी रोके जाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?