CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दूल्हा तो सरकारी नौकरी वाला ही चाहिए, 1.25 लाख मंथली सैलरी स्लिप दिखाने पर भी नहीं पिघली दूल्हन, सात फेरे बिना लौटी इंजीनियर की बारात

दूल्हा तो सरकारी नौकरी वाला ही चाहिए, 1.25 लाख मंथली सैलरी स्लिप दिखाने पर भी नहीं पिघली दूल्हन, सात फेरे बिना लौटी इंजीनियर की बारात

By Newsdesk Admin
27/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। दुल्हन ने प्राइवेट जॉब वाले दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। नौबत यहाँ तक आ गई कि युवक को सैलरी स्लिप में लाखों रुपये की नौकरी होने की बात का सबूत भी देना पड़ा लेकिन लड़की नहीं मानी। वरमाला हो जाने के बाद भी बारात खाली हाथ बैरंग ही लौट गई।


जी हां, इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, तमाम लोग अपने जीवनसाथी के साथ सपनों की डोर को आगे बढ़ाने में लग गए हैं लेकिन खुशियों के उत्सव के बीच हैरान करने वाली भी एक ऐसी भी खबर सामने आई है जिसमें एक दुल्हन ने प्राइवेट जॉब वाले इंजीनियर दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से मना कर दिया। नौबत यहाँ तक आ गई कि युवक को सैलरी स्लिप में लाखों रुपये की नौकरी होने की बात का सबूत भी देना पड़ा लेकिन लड़की नहीं मानी।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बारात यहां बिना दुल्हन को लिए ही लौट गई। धूमधाम से बारात आई। घुड़चढ़ी से लेकर द्वार पूजा और फिर स्टेज पर जयमाला के कार्यक्रम तक सब खुशी-मंगल से हो रहा था लेकिन उसके बाद आपसी चर्चा में दूल्हे के प्राइवेट इंजिनियर की नौकरी में होने की बात सामने आने पर दुल्हन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। दोनों पक्ष के समझदार लोग उसे मनाते रह गए लेकिन लड़की का दिल नहीं ही पिघला और सात फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया।

आपको बता दें कि दुल्हे के पिता एक सरकारी क्लर्क हैं। रिश्ता तय करते समय यह बात बताई गई कि युवक सरकारी नौकरी में है लेकिन शादी की रस्म से पहले बात बात में लड़के के निजी सेक्टर में सिविल इंजीनियर की नौकरी करने की बात सामने आई। इस पर दुल्हन ने शादी तोड़ने की बात कह दी, जिस पर लोग अवाक रह गए।

बताया जा रहा है कि नौबत यहां तक आ गई कि दूल्हे ने उसी समय अपने फोन पर परिचित से सैलरी स्लिप मंगवाई। उसने दुल्हन और वधू पक्ष को सवा लाख रुपये महीने की नौकरी की बात का सबूत भी दिखाया लेकिन बात नहीं बन सकी। दुल्हन की जिद की वजह से बारात बैरंग ही लौट गई। दोनों ही परिवार को समाज के लोगों ने सभी खर्चे को आपस में ही सहमति से बांट लेने का समझौता कराया है।

Railway Emergency Quota New Rule : ट्रेन में आपातकालीन कोटे के लिए एक दिन पहले ही करना होगा आवेदन
दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा’, कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बरसे PM मोदी
Silver Price Record High : चांदी ने रचा नया इतिहास, 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचा भाव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवार घोषित
‘जब मैं उठा, मेरे चारों….लाशें’ प्लेन क्रैश में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई खौफनाफ कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

देश-दुनिया

पहले लिया 6 लाख का दहेज, बारात लाए तो मांगी कार, दुल्हन तो बनीं, विदा ना हो पाईं दो सगी बहनें

16/04/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

तेलंगाना टनल हादसा: 16 दिन बाद भी नहीं मिली कोई सफलता, सुरंग में से एक का शव मिला

09/03/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई कैम्प-2 में युवती पर सिरफिरे आशिक ने किया कटर से ताबड़तोड़ हमला, जिला अस्पताल रेफर, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस

10/10/2024
देश-दुनिया

31 मार्च से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, सरकार का बड़ा ऐलान

01/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?