सीजी भास्कर, 31 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने पद के दुरुपयोग, काम में शिथिलता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार किया है नतीजतन यूपी में अब चकबंदी विभाग में लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चकबंदी संबंधी मामलों के निपटारे में देरी, लापरवाही, अनियमितता पर आठ मंडल के दो दर्जन से अधिक चकबंदी अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है जिसमें 13 बंदोबस्त अधिकारियों के खिलाफ निलंबन, जवाब-तलब और अनुशासनिक कार्रवाई की गयी है। एक उप संचालक चकबंदी अधिकारी को पद से हटाने और एक उप संचालक चकबंदी अधिकारी को कार्य में लापरवाही बरतने पर पर जवाब तलब किया है। इसी तरह एक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और एक सहायक चकबंदी अधिकारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन सहायक चकबंदी अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है वहीं एक रिटायर्ड सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा सेवाकाल में अनियमितता बरतने पर पेंशन में 20 फीसदी की कटौती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। चकबंदी के मामलों में कई अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है।
CM योगी आदित्यनाथ Action Mode पर : यूपी में 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज

Quick Link
ताजा खबरें
Forest Gambling Raid : मोमबत्ती की रोशनी में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 9 को दबोचा
Forest Gambling Raid : दरअसल, दिवाली का त्योहार…
Raipur Non Veg Ban : रायपुर में 8 नवंबर को नहीं बिकेगा नॉनवेज, होटल-रेस्टोरेंट पर भी प्रतिबंध
Raipur Non Veg Ban : नगर निगम ने…
Pendra Cyber Fraud : मोबाइल हैक कर महिला के खाते पर लगाई सेंध, तीन बार में उड़ाए 1.70 लाख रुपए!
Pendra Cyber Fraud : मोबाइल की छोटी-सी परेशानी…
Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक आवेदन
Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं…
Korba Knife Attack : दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार
Korba Knife Attack : एक बार फिर त्योहार…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


