CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM योगी बने गरीबों का सहारा, 43 दिन में 8180 जरूरतमंदों को मिली 1.53 अरब रुपये की मदद

CM योगी बने गरीबों का सहारा, 43 दिन में 8180 जरूरतमंदों को मिली 1.53 अरब रुपये की मदद

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार हमेशा तत्पर है. नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक महज 43 दिनों में 8,180 जरूरतमंदों को 1.53 अरब रुपये (यानी लगभग 153 करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता दी गई है.

यह सहायता सीधे उन लोगों को मिली, जो इलाज, बेटी की शादी, दुर्घटना या अन्य किसी निजी आपदा के कारण आर्थिक संकट से गुजर रहे थे. मुख्यमंत्री के जनता दर्शन, जनप्रतिनिधियों और पीड़ित परिवारों की ओर से आए प्रार्थना पत्रों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए CM योगी ने त्वरित आर्थिक सहायता के निर्देश दिए.

प्रार्थना पत्रों में सबसे अधिक मामले कैंसर मरीजों के

इन प्रार्थना पत्रों में सबसे अधिक मामले इलाज के लिए आर्थिक सहायता के थे. कैंसर, किडनी और हृदय रोग से पीड़ित हजारों मरीजों को राहत दी गई. आंकड़ों के अनुसार, 875 कैंसर मरीजों को 21.23 करोड़ रुपये, 246 किडनी से पीड़ित मरीजों को करीब 4.2 करोड़ रुपये और 98 हृदय रोगियों को लगभग 1.46 करोड़ रुपये की मदद दी गई.

इसके अलावा, कुछ लोगों को बेटी की शादी, दुर्घटनाओं के बाद सहायता, मृतक आश्रितों को राहत और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी की गई इस मदद में पारदर्शिता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई.

सहायता का ब्योरा इस प्रकार है

उपचार हेतु सहायता – 6,695 लोगों को करीब 122 करोड़ रुपये

कैंसर के इलाज के लिए – 875 मरीजों को 21.23 करोड़ रुपये

किडनी संबंधी सहायता – 246 लोगों को 4.2 करोड़ रुपये

हृदय रोगियों को – 98 मरीजों को 1.46 करोड़ रुपये

पुत्री के विवाह के लिए – 20 परिवारों को 24 लाख रुपये

मृतक आश्रितों को – 5 परिवारों को 32 लाख रुपये

अन्य प्रकार की सहायता – 236 लोगों को 4.07 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल बताती है कि सिर्फ घोषणाओं तक सीमित न रहकर जमीन पर भी गरीबों, बीमारों और पीड़ितों को सहायता मिल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद प्रतिदिन जनता दर्शन के दौरान आमजन से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करवाते हैं.

बीते वर्षों में भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत हजारों लोगों को मदद की गई है, लेकिन 2025-26 के शुरुआती 43 दिन सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता का सबसे सशक्त उदाहरण बन गए हैं.

Flight Emergency Response : Amritsar से Birmingham जा रही Air India Flight में अचानक एक्टिव हुआ RAT, सुरक्षित लैंडिंग कराई गई
सांप ने काटा तो थैली में बंद कर पहुंचा अस्पताल, बोला – “डॉक्टर साहब, यही है वो आरोपी…” देखिए विडियो
नींबू पानी, हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कामेडियन नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने भेजा 850 करोड़ का लीगल नोटिस
सलमान खान को मिल सकती है माफी, विश्नोई समाज ने रख दी ये शर्त, 26 साल पुरानी दुश्मनी हो सकती है खत्म
Beer Truck Accident में सड़क पर बिखरी बोतलें, भीड़ ने लूट लिया माल… उधर ड्राइवर घंटों केबिन में फंसा रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?