CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोल लेव्ही मामला : सौम्या चौरसिया को फिर लगा झटका, हाईकोर्ट ने तीसरी बार खारिज की जमानत याचिका

कोल लेव्ही मामला : सौम्या चौरसिया को फिर लगा झटका, हाईकोर्ट ने तीसरी बार खारिज की जमानत याचिका

By Newsdesk Admin
29/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। कोल लेव्ही वसूली मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका को हाईकोर्ट ने तीसरी बार खारिज कर दिया है। जस्टिस एन के व्यास की सिंगल बेंच ने यह निर्णय सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। इस निर्णय की पुष्टि राज्य के उप महाधिवक्ता और ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने की है।

आपको बता दें कि 570 करोड़ के कोल लेव्ही वसूली मामले में सौम्या चौरसिया के साथ ही आईएएस समीर बिश्नोई , रानू साहू व अन्य को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कोल कारोबारियों से परिवहन व पीट पास जारी करने के एवज में प्रति टन के हिसाब से रुपए वसूले जाते थे। जो कारोबारी रकम नहीं देता था, उसे परिवहन पास नहीं दिया जाता था। इसे एक पूरे सिंडिकेट की तरह चलाया जाता था। सिंडिकेट का किंगपिंग कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया था। सूर्यकांत तिवारी को यह शक्ति सौम्या चौरसिया से प्राप्त होती थी। ईडी ने जांच के बाद सौम्या चौरसिया और दो आईएएस के अलावा अन्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
ईडी के अलावा ईओडब्ल्यू ने भी कोल घोटाले की जांच में सौम्या चौरसिया और उसके परिवार के द्वारा आय से अधिक 9 करोड़ 20 लाख रुपये की 29 अचल संपत्ति खरीदने की बात कही है। यह संपत्ति साल 2021 से 2022 के बीच खरीदी गई है। मामले में पीछे डेढ़ साल से सौम्या चौरसिया जेल में बंद है। उनकी दो बार पूर्व में जमानत याचिका रद्दखारिज हो चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट से आईएएस रानू साहू, दीपेश टांक को जमानत मिलने के आधार पर सौम्या चौरसिया ने तीसरी बार जमानत याचिका लगाई थी जिसमें उसके अधिवक्ता ने कहा था कि सौम्या चौरसिया पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद है, उनके छोटे बच्चे हैं, अभी प्रकरण की सुनवाई में काफी लंबा समय लगना है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले के तीन आरोपियों को जमानत दी जा चुकी है, ऐसी स्थिति में सौम्या चौरसिया को भी जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए।

Tehsildar Strike : नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप पर बवाल, पूरे प्रदेश में राजस्व अफसरों ने खोला मोर्चा
अयोध्या राम जन्मभूमि में आज पहुंचेगा राम दरबार, मंदिर निर्माण अंतिम चरण पर, जानें नया अपडेट
Interstate Theft Gang : अपनों को ही बनाया निशाना, दो बड़ी चोरी-डकैती का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी
Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : हत्याकांड में 11 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, खत्म हुआ धरना

Bilaspur Murder Case : पुलिस ने एक आरोपी…

Dhamtari Congress Protest
Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Dhamtari Congress Protest :कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री…

Udanti Tiger Reserve 
Udanti Tiger Reserve : 20 एकड़ वनभूमि पर अवैध खेती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Udanti Tiger Reserve : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक…

Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Illegal Timber Transport : स्थानीय स्तर पर…

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?