CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गेवरा खदान पहुंचे कोयला मंत्री, खनन कार्यों का लिया जायजा; भूविस्थापितों ने किया विरोध…

गेवरा खदान पहुंचे कोयला मंत्री, खनन कार्यों का लिया जायजा; भूविस्थापितों ने किया विरोध…

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल |

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी किशन रेड्डी आज अपने पहले दौरे के तहत कोरबा जिले के गेवरा पहुंचे। हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया, इसके बाद वे अपने काफिले के साथ गेवरा माइंस के विभिन्न व्यू प्वाइंट्स पर गए, जहां उन्होंने खदानों की स्थिति का निरीक्षण किया। खदानों में उत्पादन और अन्य गतिविधियों का जायजा लेने के बाद, कोयला मंत्री ने एसईसीएल प्रबंधन के साथ बैठक की और विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।

शोवेल ऑपरेटर और डंपर ऑपरेटर से बातचीत

कोयला मंत्री रेड्डी ने खदान में काम करने वाले शोवेल ऑपरेटर, डंपर ऑपरेटर और अन्य कामकाजी कर्मचारियों से बातचीत की और उनके साथ केबिन में बैठकर मशीनों का संचालन भी देखा। इस दौरान उन्होंने सस्टेनेबल माइनिंग पर भी जोर दिया और सर्फेस माइनर के ऑपरेशन का निरीक्षण किया।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

कोयला मंत्री के दौरे के दौरान भू विस्थापितों और रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन की योजना बनाई थी। प्रदर्शनकारी काले झंडे दिखाकर “गो बैक” के नारे लगाने का आह्वान कर रहे थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लगभग 20-25 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पकड़कर एसईसीएल के सीनियर रिक्रिएशन क्लब में रखा।

लंबे समय से चल रहा आंदोलन

छत्तीसगढ़ किसान सभा और भूविस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में यह आंदोलन लंबे समय से जारी है। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा कि भू विस्थापितों के रोजगार और पुनर्वास की मांग को लेकर इस क्षेत्र में 1255 दिन से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी भू विस्थापितों की समस्या को लेकर चर्चा के लिए समय मांगा जाता है, तो एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा कोई समय नहीं दिया जाता है।

कोयला उत्पादन पर असर

कोयला मंत्री के दौरे के दौरान यह मुद्दा भी सामने आया कि पिछले दो वर्षों से इस क्षेत्र में कोयला उत्पादन बाधित हो रहा है और उत्पादन लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। भू विस्थापितों का कहना है कि जब तक उनके रोजगार और पुनर्वास के मुद्दे का समाधान नहीं होगा, वे कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देंगे।

You Might Also Like

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़मनोरंजन

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

01/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

01/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?