CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Collector Inspection : स्कूलों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने शिक्षकों को लगाई फटकार

Collector Inspection : स्कूलों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने शिक्षकों को लगाई फटकार

By Newsdesk Admin 26/11/2025
Share
Collector Inspection
Collector Inspection

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों पर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गंभीर असंतोष जताया है। इसी क्रम में उन्होंने स्कूलों का सघन निरीक्षण (Collector Inspection) शुरू किया है, ताकि शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षकीय दायित्वों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

इसी कड़ी में कलेक्टर (Collector Inspection) ने आज शासकीय हाई स्कूल साल्हेकोटा, स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भर्रीडांड़ तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल का निरीक्षण किया। साल्हेकोटा स्कूल में 10वीं कक्षा में दर्ज संख्या 30 में से 18 विद्यार्थी अनुपस्थित मिले, वहीं बंशीताल स्कूल में 206 में से 64 बच्चे उपस्थित नहीं थे। इस पर कलेक्टर ने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि विद्यार्थियों की कम उपस्थिति अत्यंत चिंताजनक है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिक्षक समय का पाबंद रहें, बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें तथा पालकों से लगातार संपर्क कर शत प्रतिशत उपस्थिति (Student Attendance Drive) सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “बच्चे घर से ज़्यादा समय स्कूल में बिताते हैं। उनकी उपस्थिति में आपका प्रयास दिखना चाहिए।”

Collector Inspection कलेक्टर ने ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की बैठक ली और पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम, शिक्षकों की पदस्थापना तिथि तथा विषयवार शिक्षण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाली बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है और सिर्फ दो माह का समय शेष है, इसलिए शिक्षकों को अब पूर्ण समर्पण और नैतिक ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में यदि जिले का परिणाम बेहतर नहीं आया तो इसकी सीधी जिम्मेदारी शिक्षकों (Exam Responsibility Accountability) की होगी। उन्होंने कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने, अतिरिक्त कक्षाएं चलाने और ब्लू प्रिंट के अनुरूप परीक्षा तैयारी कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

UPSC Civil Services Result : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Newsdesk Admin 26/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Maternal Health Schem
Vishnu Deo Sai Maternal Health Scheme : PM मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बड़े राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

सीजी भास्कर, 11 मार्च। महिलाओं और नवजात शिशुओं…

Ayushman Card Issue: विधानसभा में गूंजा आयुष्मान योजना का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से सत्ता-विपक्ष दोनों ने मांगा जवाब

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले…

Lok Sabha Heated Debate
Lok Sabha Heated Debate : संसद में तीखी बहस, राहुल गांधी के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया निराधार

सीजी भास्कर, 11 मार्च। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…

MLA Death Threat Issue: विधानसभा में गूंजा रिकेश को धमकी का मामला, जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार

सीजी भास्कर 11 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East
शिक्षा

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

07/03/2026
Sanjay Dahriya UPSC Story
देश-दुनियाशिक्षा

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

07/03/2026
देश-दुनियाशिक्षा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

07/03/2026
Surajpur School Closed Case
छत्तीसगढ़शिक्षा

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?