CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Collector Suspension : कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी के कर्मचारी को किया निलंबित

Collector Suspension : कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी के कर्मचारी को किया निलंबित

By Newsdesk Admin
26/11/2025
Share
Inter Caste Marriage Scheme Corruption
Inter Caste Marriage Scheme Corruption

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने राज्य शासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी, वन विभाग, तहसील बागबाहरा में पदस्थ कर्मचारी साजिद मोहम्मद को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा निलंबित (Collector Suspension) कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण अधिनियम (ESMA ACT) के तहत की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जांच चौकी में स्थापित वाहन पंजी में आयातित वाहनों की प्रविष्टियाँ अव्यवस्थित पाई गईं। पंजी में वाहनों से संबंधित बिल/बिजक, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज नहीं किए गए थे (Illegal Transport Monitoring [ESMA Action])। इस संबंध में दिए गए कारण बताओ नोटिस पर कर्मचारी साजिद मोहम्मद का जवाब भी अस्पष्ट एवं असंतोषजनक पाया गया।

साथ ही उन्होंने धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए महासमुंद कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रति लापरवाह एवं अनुशासनहीन हैं।

राज्य शासन ने धान खरीदी अवधि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सभी संलग्न कर्मचारियों पर ESMA ACT 1979 लागू किया है, जिसके तहत कर्तव्यहीनता को अपराध माना गया है। साजिद मोहम्मद द्वारा इसका उल्लंघन भी पाया गया । इन्हीं तथ्यों के आधार पर कलेक्टर विनय लंगेह ने कर्मचारी साजिद मोहम्मद, भृत्य/चौकीदार, कृ.उ.म.स. बागबाहरा, टेमरी जांच चौकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। निलंबन (Collector Suspension) अवधि में उन्हें शासन नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

Pendra Yard Fire : कंस्ट्रक्शन यार्ड में भीषण आग, रेल परियोजना को झटका
Dongargarh Encounter : डोंगरगढ़ मुठभेड़ अलर्ट – एक जवान घायल… सुरक्षा दस्ते ने मोर्चा संभाला
Rajasthan ganja smugglers arrested in Raipur : बस स्टैंड पर गांजा बेचने पहुंचे, पुलिस द्वारा 4 लाख का माल जब्त
Voter List Update Chhattisgarh: विशेष पुनरीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, 2.34 लाख नए वोटर जुड़े
कुदरगढ़ देवी दर्शन से लौटते वक्त हादसा, कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DMF Development
DMF Development : करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी, अस्पताल, ITI, स्कूल और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : रायगढ़ जिले में जिला…

Panchayat Secretary Transfer
Panchayat Secretary Transfer : पंचायत सचिवों का बड़ा तबादला, एक साथ 43 सचिवों के बदले गए कार्यक्षेत्र

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में…

Teacher Suspension Notice
Teacher Suspension Notice : 10 महीने से बिना अनुमति गायब शिक्षक पर सख्ती, अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : लगातार अनधिकृत रूप से…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : कोई पात्र परिवार न छूटे… डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM…

IAS Transfer
IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिला पंचायत CEO बदले

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?