CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस ने वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी: PM मोदी

कांग्रेस ने वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी: PM मोदी

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर 14 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है. कांग्रेस ने 2013 में वक्फ कानून में संशोधन किए.पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ को संविधान से ऊपर किया. कांग्रेस ने वोटबैंक को खुश करने के लिए आनन-फानन में संशोधन किया.

कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है. बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा. कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है. कांग्रेस के तुष्टीकरण का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ. कांग्रेस ने मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया?अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा. नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा. मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को, बच्चों को उनका हक भी मिलेगा और उनका हक सुरक्षित भी रहेगा. यही असली सामाजिक न्याय है.कांग्रेस ने बाबा साहब का बार-बार अपमान कियाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ क्या किया?

जब वे जीवित थे, तब पार्टी ने उनका बार-बार अपमान किया. उन्होंने उन्हें दो बार चुनाव हारा दिया. कांग्रेस उन्हें उखाड़ फेंकना चाहती थी, उन्होंने उन्हें सिस्टम से बाहर रखने की साजिश रची. उनकी मृत्यु के बाद, उन्होंने उनकी यादों को मिटाने की भी कोशिश की.उन्होंने कहा कि बाबा साहब समानता के पक्षधर थे, लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैलाया. कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया. जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा उन्होंने संविधान को कुचल दिया.

कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला, ताकि जैसे तैसे सत्ता बनी रहे.हर दिन, हर फैसला, हर नीति..बाबा साहब को समर्पितपीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन, उनका संघर्ष और उनका जीवन संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है. हर दिन, हर फैसला, हर नीति.. बाबा साहब को समर्पित है. वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाएं… इनके जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है. इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास यही भाजपा सरकार का मंत्र है.

Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
देहरादून में दो डॉक्टर समेत 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, कर्नाटक और गुजरात से आई थीं उत्तराखंड
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: पीएम मोदी की मौजूदगी में 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10,000 रुपये
Russia-Ukraine War : क्रिसमस के दिन पुतिन पर जमकर बरसे जेलेंस्की, मांगी मौत की दुआ
Moradabad Road Accident : बस और टेंपो में हुई भीषण भिड़ंत, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?