CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “Politics intensifies over Hasdeo : 7 लाख पेड़ों की कटाई पर मंत्री श्याम बिहारी का पलटवार, बोले- NOC भूपेश सरकार ने दी थी”

“Politics intensifies over Hasdeo : 7 लाख पेड़ों की कटाई पर मंत्री श्याम बिहारी का पलटवार, बोले- NOC भूपेश सरकार ने दी थी”

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 मई । हसदेव अरण्य में प्रस्तावित पेड़ों की कटाई और अदाणी ग्रुप को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर सीधा निशाना साधा। (Politics intensifies over Hasdeo )

Contents
  • “अदाणी को NOC भूपेश सरकार के समय मिली”: Politics intensifies over Hasdeo
  • “अब जनता के बीच बयानबाजी क्यों?”
  • “बीजेपी विकास और पर्यावरण दोनों के पक्ष में”

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री जायसवाल ने कहा कि सरगुजा संभाग के वरिष्ठ नेता होने के नाते टीएस सिंहदेव को जनता के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक बयानबाजी करनी चाहिए।

“अदाणी को NOC भूपेश सरकार के समय मिली”: Politics intensifies over Hasdeo

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में करीब 7 लाख पेड़ों की कटाई को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें यह तथ्य भी सामने आना चाहिए कि अदाणी ग्रुप को इस परियोजना के लिए एनओसी (NOC) तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में दी गई थी।उन्होंने कहा कि उस समय टीएस सिंहदेव खुद सरकार में मंत्री थे। यदि उन्हें इस परियोजना या पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर कोई आपत्ति थी, तो उन्हें उसी समय सरकार के भीतर इसका विरोध करना चाहिए था।

“अब जनता के बीच बयानबाजी क्यों?”

स्वास्थ्य मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि आज जनता के बीच जाकर केवल बयान देना उचित नहीं है। अगर उस वक्त सरकार के अंदर रहते हुए विरोध दर्ज कराया जाता, तो शायद आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस मुद्दे को हवा देने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब सब समझती है।

“बीजेपी विकास और पर्यावरण दोनों के पक्ष में”

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर काम करने में विश्वास रखती है। Politics intensifies over Hasdeo

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण—तीनों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है। विपक्ष अपने कार्यकाल के फैसलों की जिम्मेदारी लेने से बच रहा है और अब जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

Police action against illegal liquor sale in Supela : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
NRLM Success Story : सिलाई मशीन से बदली जिंदगी, संगीता जुरी रोज कमा रहीं 2000 रुपये तक
Water Supply Review Sarangarh: सारंगढ़ में कलेक्टर ने धीमी रफ्तार पर नाराज़गी जताई, ठेकेदारों को चेतावनी
Insurance claim fraud : दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज
पहलगाम अटैक पर लिखा Thank You Pakistan, मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार; MLA बोले- ऐसे आस्तीन के सांप को…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case

Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case

Bhilai BSP Scrap Theft Case : BSP में करोड़ों के स्क्रैप चोरी कांड पर बड़ी कार्रवाई, CISF के DIG का दिल्ली तबादला

Bhilai BSP Scrap Theft Case

Raipur Abhanpur Road Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Raipur Abhanpur Road Accident

Bilaspur Kidnapping Case : गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दबोचे गए

Bilaspur Kidnapping Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?