CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुष्कर्म केस में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश

दुष्कर्म केस में कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश

By Newsdesk Admin
05/08/2025
Share

सीजी भास्कर 5 अगस्त

Contents
  • 2018 में दर्ज हुआ था मामला
  • हाई कोर्ट से राहत के बाद राज्य सरकार पहुंची थी सुप्रीम कोर्ट
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला
  • राज्य सरकार की ओर से ASG ने रखा पक्ष
  • कटारे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक और विधानसभा में उपनेता हेमंत कटारे को दुष्कर्म मामले में एक बार फिर कानूनी संकट का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए केस की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच अब डीआईजी, भोपाल रेंज की निगरानी में की जाएगी। हालांकि फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी।

2018 में दर्ज हुआ था मामला

यह मामला वर्ष 2018 का है, जब भोपाल में पत्रकारिता की छात्रा ने हेमंत कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। जवाब में कटारे ने इसे राजनीतिक साजिश बताया था और लड़की के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फिरौती मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

हाई कोर्ट से राहत के बाद राज्य सरकार पहुंची थी सुप्रीम कोर्ट

इस केस में हाई कोर्ट ने हेमंत कटारे को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी और उन्हें जांच में सहयोग करने का आदेश दिया था। लेकिन राज्य सरकार इस फैसले से संतुष्ट नहीं थी और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की थी।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका पर विचार करते हुए नए सिरे से जांच का निर्देश दिया है, जिसमें साफ किया गया है कि जांच डीआईजी रैंक के अधिकारी की निगरानी में होगी। कोर्ट ने चार हफ्तों के भीतर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान हेमंत कटारे को जांच में सहयोग करना होगा, हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से ASG ने रखा पक्ष

सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा। वहीं भाजपा नेता और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पहले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की दोबारा जांच की मांग कर चुके थे।

कटारे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

मामले पर हेमंत कटारे से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।

डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन, देवधाम, सिंधू भवन और सब्जी मंडी का होगा काया कल्प
Raigarh Van Vibhag : एसी कमरे में बैठे रहे अफसर, उधर 22 लाख के पौधे जलकर खाक
Oh..My…God…देवर का P…पार्ट काट दिया, Hospital में हो रहा है इलाज, घटना की “वजह” जान आप भी हो जाएंगे हैरान
चिकन पार्टी बना मौत का कारण: सास-दामाद की मौत, तीन की हालत नाजुक…
मुर्गा बनाया, मुंह में बीड़ी ठूंसी, फिर पीटा… अब नप गया दंबगई दिखाने वाला टीचर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pension Arrears High Court : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का पेंशन एरियर

बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश के सेवानिवृत्त शासकीय…

Rahveer Yojana
Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम

धमतरी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक…

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर…

Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?