CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नियमितीकरण और वेतनमान को लेकर संविदा शिक्षकों ने किया प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन…

नियमितीकरण और वेतनमान को लेकर संविदा शिक्षकों ने किया प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन…

By Newsdesk Admin 22/07/2025
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कार्यरत संविदा शिक्षक और कर्मचारी एक बार फिर सड़कों पर उतरे। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने प्रदेशभर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शिक्षकों ने साफ कहा कि अगर अब भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो जल्द ही प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Contents
वर्षों से कर रहे सेवा, फिर भी नहीं मिला उचित वेतनमानदो बड़ी मांगें: वेतनमान निर्धारण और नियमितीकरणचेतावनी: अब नहीं झुकेंगे, जरूरत पड़ी तो होगा बड़ा आंदोलनप्रदर्शन में कौन-कौन रहा शामिल?

वर्षों से कर रहे सेवा, फिर भी नहीं मिला उचित वेतनमान

संविदा शिक्षकों का कहना है कि वे बीते कई वर्षों से पूर्णकालिक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक नियमित वेतनमान और सालाना वेतनवृद्धि जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाईं। उनका कहना है कि जब वो सभी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं, तो फिर असमान वेतन क्यों?

दो बड़ी मांगें: वेतनमान निर्धारण और नियमितीकरण

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों के संगठन ने सरकार के सामने दो अहम मांगें रखीं:

  1. निश्चित वेतनमान और सालाना वेतनवृद्धि की व्यवस्था हो।
  2. शिक्षा विभाग में समावेशन कर नियमित नियुक्ति दी जाए।

संघ का कहना है कि अगर सरकार संविदा शिक्षकों को नियमित सेवा का दर्जा देती है, तो इससे न सिर्फ़ शिक्षकों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

चेतावनी: अब नहीं झुकेंगे, जरूरत पड़ी तो होगा बड़ा आंदोलन

संघ ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उनकी मांगों पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी।

प्रदर्शन में कौन-कौन रहा शामिल?

इस सांकेतिक प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। रायपुर में हुए प्रदर्शन की अगुवाई संघ संरक्षक तापस राय और प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने की। प्रमुख रूप से संजीव कुमार, आकाश विश्वास, एसके यदु, चमन लाल देवांगन, पायल कश्यप, मनोज शर्मा, चंद्रकांत सिन्हा और युवराज मिश्रा जैसे नाम मौजूद रहे।

You Might Also Like

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

DSP Naresh Patel Holi : 72 घंटे की ड्यूटी के बाद झूमे पुलिसकर्मी, रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई होली

Newsdesk Admin 22/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

सीजी भास्कर, 5 मार्च। होली पर्व के बीच…

Sukma River Drowning
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के Sukma जिले…

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ से गोंदिया और…

Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल…

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

सीजी भास्कर, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़शिक्षा

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

05/03/2026
Sukma River Drowning
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

05/03/2026
CG Train Cancelled
छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

05/03/2026
Bilaspur High Court Decision
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

05/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?