CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rose Farming Success : खेत में खिले गुलाब, बैंक खाते में 10 लाख! जानिए कैसे

Rose Farming Success : खेत में खिले गुलाब, बैंक खाते में 10 लाख! जानिए कैसे

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share
Rose Farming Success
Rose Farming Success

सीजी भास्कर, 23 जुलाई| Rose Farming Success : कभी धान की परंपरागत खेती करने वाले सरगुजा जिले के किसान दिनेश कुमार सिंह ने जब गुलाब की खेती शुरू की, तो शायद खुद भी नहीं जानते थे कि यह निर्णय उनकी किस्मत बदल देगा। आज वे दो एकड़ जमीन में पॉली हाउस के जरिए डच गुलाब की उन्नत खेती कर रहे हैं और प्रतिदिन 5,000 से अधिक गुलाब के फूलों का उत्पादन कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। उनकी इस सफलता ने जिले के अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया है कि कैसे पारंपरिक खेती से हटकर नवाचार और आधुनिक तकनीक अपनाकर कम समय में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।

दिनेश सिंह पहले की तरह धान की खेती कर रहे थे, जिसमें लागत तो अधिक थी लेकिन आमदनी बेहद कम। मौसम पर पूरी तरह निर्भर यह खेती हर साल नुकसान की आशंका लेकर आती थी। इस बीच जब उन्हें उद्यानिकी विभाग से गुलाब की खेती के बारे में जानकारी (Rose Farming Success)मिली, तब उन्होंने पॉली हाउस बनाकर फूलों की खेती का निश्चय किया। नाबार्ड से 63 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और उद्यानिकी विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन लेकर उन्होंने लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत से पॉली हाउस का निर्माण किया, जिसमें से 93 लाख रुपये उन्होंने बैंक ऋण के रूप में लिए।

दिनेश के पॉली हाउस में डच रोज़ के साथ जुमेलिया और टॉप सीक्रेट प्रजाति के गुलाब उगाए जा रहे हैं। पॉली हाउस में वर्षभर खेती की जा सकती है। सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम, तापमान नियंत्रित करने के लिए फोगर सिस्टम तथा पौधों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित माली द्वारा ‘वाइंडिंग’ की व्यवस्था की गई है। कमजोर कलियों को काटकर दो नई कलियों का विकास किया जाता है, जिससे फूलों की गुणवत्ता व उत्पादन दोनों बेहतर होता है।

दिनेश बताते हैं कि गुलाब की मांग पूरे वर्ष बनी रहती है। सामान्य दिनों में एक गुलाब की कीमत 4 से 5 रुपये होती है, जबकि शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में यही कीमत 15 से 20 रुपये तक पहुंच जाती है। उनके गुलाब की मांग न केवल छत्तीसगढ़ में है, बल्कि उड़ीसा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से भी ऑर्डर मिलते हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उन्हें पॉली हाउस निर्माण, ड्रिप सिस्टम और अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए शासन की ओर से सहायता मिली। साथ ही, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उन्नत खेती की तकनीकी जानकारी दी, जिससे उनकी खेती व्यवस्थित और व्यावसायिक रूप ले सकी।

गुलाब की खेती न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि इसमें मानसिक सुकून भी है। उन्होंने बताया कि परंपरागत खेती में जहां मौसम और बाजार की अनिश्चितता रहती थी, वहीं गुलाब की खेती में कम समय, कम पानी और सीमित संसाधनों में बेहतर आमदनी हो रही है। सिर्फ एक साल में उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। दिनेश सिंह की यह सफलता आज सरगुजा के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Balodabazar Paddy News : धान खरीदी में तेजी लाने कलेक्टर का सख्त रुख
CG News : “लखपति दीदी” बनने के सपने को कर रहीं साकार 🟠 जी हां, हम बात कर रहे हैं “माँ गौरी स्व सहायता समूह” की 🟢 जहां महिलाएं बना रही हैं सीमेंट ईंट
Nalanda Study Complex Balodabazar : अब बलौदाबाजार में भी पढ़ाई के लिए मिलेगा ‘नालंदा’ जैसा माहौल…राजधानी की तर्ज पर बन रहा अत्याधुनिक स्टडी हब…
Illegal Liquor in Raigarh: छिछोर-उमरिया गांव में मुनादी—अवैध शराब बेचने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना
Eklavya Residential School Admission : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fraud
Job Fraud : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2 लाख ठगे, पैसा वापस मांगते ही खुली पोल, पति-पत्नी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद में एक बेरोजगार…

गुरुग्राम जाने के लिए ट्रेन की जगह फ्लाइट ली, पीड़ित से टिकट का खर्च वसूला; TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर। कोरबा जिले के कटघोरा थाने से जुड़े…

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग पर जल्द सुधरेगी सड़क, केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब…

Durg Police Action
Durg Police Action : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और शराब जब्त

Durg Police Action : मुखबिर से मिली सूचनाओं…

सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लोक गायिका ने गाए भरथरी गीत, अस्पताल में चीख-पुकार की जगह बना खुशनुमा माहौल

बालोद के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?