CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Credit Score Check Free : CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? जानें लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी अंक, फ्री में भी कर सकते हैं चेक

Credit Score Check Free : CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? जानें लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी अंक, फ्री में भी कर सकते हैं चेक

By Newsdesk Admin
08/09/2025
Share
Credit Score Check Free
Credit Score Check Free

सीजी भास्कर, 8 सितंबर: अगर आप लोन लेना चाहते हैं या क्रेडिट कार्ड(Credit Score Check Free) के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपका CIBIL स्कोर देखा जाएगा। यह तीन अंकों का स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर आधारित होता है और तय करता है कि आप वित्तीय रूप से कितने भरोसेमंद हैं। लेकिन सवाल ये है कि  लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आपका स्कोर कितना होना चाहिए? आप इसे फ्री में भी चेक कर सकते हैं। यहां एक बात जान लें, सिबिल स्कोर बार-बार जांचने से आपके स्कोर पर इसका कोई असर नहीं होता है। आइए, जान लेते हैं, सही स्कोर कितना है, स्कोर कैसे बनता है, और इसे मुफ्त में कैसे और कहां चेक करें।

क्या है CIBIL स्कोर?

CIBIL स्कोर एक तीन अंकों की संख्या (300 से 900 के बीच) होती है, जो यह बताती है कि आपने अपने पिछले लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान कितनी ईमानदारी से किया है। इसे देखकर ही बैंक और वित्तीय संस्थाएं तय करती हैं कि आपको लोन या क्रेडिट कार्ड(Credit Score Check Free) देना सुरक्षित है या नहीं। ऐसे में आपका सिबिल स्कोर मजबूत रहना जरूरी है।

CIBIL स्कोर कम से कम कितना होना चाहिए

मुथूट फाइनेंस के मुताबिक, अगर आपका CIBIL स्कोर 750 या उससे अधिक है, तो यह एक अच्छा स्कोर माना जाता है। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर न सिर्फ आपको आसानी से लोन दिलाने में मदद करता है, बल्कि उस पर लगने वाला ब्याज भी कम हो सकता है।

अधिकांश बैंक और एनबीएफसी अच्छे CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन देने को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि आपकी क्रेडिट योग्यता बढ़ाने के लिए यह ज़रूरी है कि आप अपने CIBIL स्कोर को स्वस्थ रेंज में बनाए रखें। अलग-अलग बैंक अपने मुताबिक, आखिरी फैसला करते हैं।

फ्री में कैसे चेक कर सकते हैं सिबिल

अपना सिबिल स्कोर फ्री में चेक करने के कई प्लेटफॉर्म हैं। आप अपने पैन नंबर की मदद से अपना स्कोर जान सकते हैं।

आधिकारिक CIBIL वेबसाइट

वेबसाइट: https://www.cibil.com

कैसे जांचें

“Get Your Free CIBIL Score” पर जाएं

अपना पैन कार्ड नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें

OTP वेरिफाई करें और अपना स्कोर देखें

एक  बात ध्यान रहे, इस प्लेटफॉर्म पर आपको प्रति वर्ष एक फ्री CIBIL रिपोर्ट मिलेगी।

पैसाबाज़ार

वेबसाइट: https://www.paisabazaar.com

मासिक सिबिल स्कोर की फ्री में जांच कर सकते हैं।

बैंकबाजार

वेबसाइट: https://www.bankbazaar.com

रजिस्ट्रेशन के साथ मुफ्त सिबिल स्कोर जान सकते हैं

विशफिन

वेबसाइट: https://www.wishfin.com

पैन कार्ड का उपयोग करके तुरंत फ्री में सिबिल स्कोर(Credit Score Check Free) जाना जा सकता हैय़

बजाज फिनसर्व

वेबसाइट: https://www.bajajfinserv.in/check-free-cibil-score

बुनियादी जानकारी का उपयोग करके सरल और तेज स्कोर पता कर सकते हैं

इन बातों का ध्यान रखें

हमेशा विश्वसनीय और सुरक्षित वेबसाइटों के जरिये ही सिबिल स्कोर जानें। इसके लिए आपको अपना पैन कार्ड और मोबाइल नंबर चाहिए होगा। अपनी क्रेडिट स्थिति के बारे में जानकारी पाने के लिए नियमित रूप से जांच करते रहें। अज्ञात या संदिग्ध साइटों से जांच करने से बचें।

UP Politics: खुद को गोली मारने की धमकी पर बोले अखिलेश यादव- अगर मैं कमजोर दिल का होता तो…
Instagram to IPL Journey: रील्स से पहचाना गया टैलेंट, बिना प्रोफेशनल मैच खेले ऑक्शन तक पहुंचे इजाज सावरिया
आज प्रधानमंत्री मोदी किसान योजना की 17वीं किश्त की देंगे‌ सौगात 🟡 आनलाईन ऐसे चेक करें कि आपका नाम सूची में है या नहीं 🔵 9.26 करोड़ कृषक होंगे लाभान्वित
अभी कोई नया सेकेंडरी टैरिफ नहीं, 2-3 हफ्ते बाद सोचेंगे’ – रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर बोले ट्रंप
Kanker Republic Day Celebration: कांकेर में पहली बार दिखेगा इतिहास बनाता हॉर्स राइडिंग स्टंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seasonal Diseases Alert
Seasonal Diseases Alert : मानसून में डेंगू-डायरिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून के दौरान संक्रामक और मौसमी बीमारियों के…

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Raipur woman murder

Tenant Verification
Tenant Verification : किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना सूचना मकान किराए पर देने पर होगी कार्रवाई

झारखंड, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से…

Bhilai Veterinary Hospital
Bhilai Veterinary Hospital : सुपेला पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का मामला विधानसभा में गूंजा

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : भिलाई के सुपेला…

Pink Patrolling
Pink Patrolling : भिलाई में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग शुरू, 14 विशेष टीमें रहेंगी 24 घंटे तैनात

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : महिलाओं, छात्राओं और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?