CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Patna News: पटना में फायरिंग, JDU की नेता और वार्ड अध्यक्ष सोनी निषाद को मारी गई गोली

Patna News: पटना में फायरिंग, JDU की नेता और वार्ड अध्यक्ष सोनी निषाद को मारी गई गोली

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

पटना , 21 अप्रैल 2025 :

Patna Crime News: राजधानी पटना में रविवार (20 अप्रैल, 2205) की रात जेडीयू की नेता और वार्ड नंबर 22 की अध्यक्ष सोनी निषाद (Soni Nishad) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके की है. महिला को पीएमसीएच (PMCH) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में महिला को गोली मारी गई है. कारण अभी साफ नहीं हो सका है. महिला अंडे की दुकान चलाती है.

सोनी निषाद को दो गोली लगी है. एक गोली लगी हाथ में तो दूसरी गोली सीने में लगी है. महिला की उम्र 40 साल के आसपास होगी. घटना की सूचना पर पहुंची बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. राजधानी में इस तरह रात में हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया है.

क्या कहती है पुलिस?

इस मामले में बुद्ध कॉलोनी थाना प्रभारी सदानंद शाह ने बताया कि महिला के हाथ में गोली लगी है. सीने में गोली फंसी हुई है. डॉक्टर के मुताबिक वह खतरे से बाहर है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार सोनी का एक युवक से पुराना विवाद चल रहा था. परिजनों के बयान के आधार पर उस युवक की तलाश के लिए दानापुर में भी छापेमारी की गई है. इसके अलावा कई जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है. घटना का कारण क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

थाना प्रभारी ने कहा कि हम लोग हर बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. सोनी देवी जीविकोपार्जन के लिए अंडे की दुकान चलती थी, लेकिन जेडीयू के पटना महानगर की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करती थी. पार्टी के महिला विंग के सभी कार्यक्रम में वह उपस्थिति रहती थीं. उन पर हमले के पीछे क्या वजह है यह पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज मिलेंगे 1,758 बच्चों से, जिन्होंने सत्य साई अस्पताल में पाई नई जिंदगी
Assam Police Cough Syrup Seizure : 21,600 कफ सिरप की बोतलें जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
इंदिरा गांधी के योग गुरु रहे धीरेंद्र ब्रह्मचारी की जमीन कब्जे में लेने जा रही हरियाणा सरकार, 2400 करोड़ है कीमत
IGL और Teleperformance ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने में दिखाई रूचि 🟠 नए उद्योग स्थापित करने राज्य सरकार से हर संभव सहयोग 🟢 स्किल अपग्रेडेशन के लिए कंपनियां करें काम – विष्णु देव साय
शरीर का यह प्रोटीन बढ़ा सकता है डायबिटीज का खतरा, IIT बॉम्बे की चौंकाने वाली स्टडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Urkura Station
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा…

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?