CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुझे मुसलमान बनने को…,’ विवादों में लखनऊ का लूलू मॉल, सीनियर मैनेजर पर लगा रेप का आरोप, युवती ने सुनाई आपबीती

मुझे मुसलमान बनने को…,’ विवादों में लखनऊ का लूलू मॉल, सीनियर मैनेजर पर लगा रेप का आरोप, युवती ने सुनाई आपबीती

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है. यहां काम करने वाली एक युवती ने अपने सीनियर मैनेजर पर कई गंभीर आरोप लगाए. बोली- वो मेरा यौन शोषण करता है. मुसलमान बनने का दबाव बनाता है. साथ ही मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

आरोपी का नाम फरहाज उर्फ फराज है. पीड़िता ने पुलिस को बताया- साहब फरहाज मेरा सीनियर मैनेजर है. उसने मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. फिर रेप किया. मेरा अश्लील वीडियो भी बनाया. उसके बाद मुझे वीडियो लीक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी. साथ ही धमकी भी दी कि अगर मैंने अपना धर्म नहीं बदला और मुसलमान नहीं बनी तो वो मुझे नौकरी से निकाल देगा.

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जब उसका रेप किया तो वो नशे की हालत में थी. वो उसका विरोध कर रही थी, तब फराज ने उसे जलती सिगरेट से दागा. साथ ही मारपीट भी की. फिर गालियां देकर कहने लगा कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो लीक कर दूंगा. कहीं की नहीं रहोगी फिर तुम. वह कहता था कि अगर इस मॉल में काम करना है, तो इस्लाम कुबूल करो. उसने मेरी आस्था और विश्वास को बार-बार अपमानित किया.

आरोपी फरहाज को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया- आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 साल के मो. फरहाज उर्फ फराज के रूप में हुई है. वह अयोध्या के रामनगर का रहने वाला है. 8 जुलाई को आरोपी थाने पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और गिरफ्तारी की औपचारिकता के बाद न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया.

मॉल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ जारी

लखनऊ पुलिस और दक्षिणी जोन कमिश्नरेट की टीम ने साफ किया है कि इस मामले को सिर्फ व्यक्तिगत घटना नहीं माना जा रहा. अब पुलिस मॉल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. ताकि यह पता चल सके कि कहीं यह किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है.

CWC Meeting : CWC मीटिंग में अहम मुद्दों पर की चर्चा, कांग्रेस नेसरकार पर साधा जमकर निशाना
Marine Drive Parking Fee : मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क शुरू, वॉकर्स में बढ़ी नाराजगी
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर FIR दर्ज, सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई, पांचों संभागों में शिकायत लेकर थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भाई का तिलक
इन देशों में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले, क्या आएगी नई लहर?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?