CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शहबाज शरीफ की ‘झूठी’ डींगें: भारत को जवाब देने का दावा, पर एयरबेस तबाह होने की बात गोल!

शहबाज शरीफ की ‘झूठी’ डींगें: भारत को जवाब देने का दावा, पर एयरबेस तबाह होने की बात गोल!

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर 29 मई“ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त खाने के बाद विदेशी दौरे पर निकले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गजब की हरकतें कर रहे हैं. वे हर मीटिंग में कह रहे हैं कि भारत को हमने तगड़ा जबाव दिया है, हम जंग नहीं चाहते. ऐसा करते हुए शहबाज विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सामने अपने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को अपने प्यादे की तरह पेश करते हैं और अपने ही आर्मी चीफ की तारीफ में कसीदे पढ़ते हैं.

 बुधवार को अजरबैजान के लाचिन शहर में शहबाज शरीफ ने खूब नौटंकी की. इस दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव सामने मौजूद थे. शहबाज शरीफ भाषण दे रहे थे. तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव अपने मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों के साथ राउंड टेबल पर बैठे थे. कई दूसरे देशों के राजदूत भी वहां थे. पाकिस्तान का पूरा प्रतिनिधिमंडल तो वहां था ही. गौरतलब है कि शहबाज शरीफ अपने मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सहयोगियों और आर्मी चीफ के साथ तीन देशों तुर्की, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की यात्रा पर हैं.शहबाज शरीफ अपने आर्मी चीफ की तारीफ कर रहे थे. इस बीच शहबाज शरीफ ने अचानक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सबके सामने खड़ा होने को कह दिया.

शहबाज ने कहा कि आप खड़े हो जाएं ताकि मैं इन सभी लोगों से आपका परिचय करा दूं. शहबाज की बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद पाकिस्तानी तालियां बजाने लगे. और सेकेंडों में सिविलियन ड्रेस पहने आसिम मुनीर सबसे सामने स्कूली बच्चे की तरह खड़े हो गए. इस दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव वहां मौजूद थे. जब आसिम मुनीर खड़े हुए तो एर्दोगॉन और इल्हाम अलियेव तालियां बजाते नजर आए.शहबाज ने आगे कहा कि, ‘आसिम मुनीर ने उन्हें उस वक्त कहा कि प्रधानमंत्री भारत ने फिर से हमला कर दिया है.’इसके बाद शहबाज फिर से अपने आर्मी चीफ की तारीफ करने लगे.

लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि भारत के हमले में पाकिस्तान के एयरबसे कैसे तबाह हो गए थे. अजरबैजान के राष्ट्रपति से शहबाज शरीफ की मुलाकात.शहबाज ने तथ्यों को मरोड़ते हुए कहा कि हमने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला किया जबकि उन्होंने पाकिस्तान में नागरिक ठिकानों पर हमला किया था. भारत और पाकिस्तान में यही अंतर है. शहबाज ने कहा कि सुबह 9 बजते-बजते फील्ड मार्शल का फोन एक बार फिर से आया. इसके बाद शहबाज ने फिर से झूठ बोला.

उन्होंने कहा कि 9 बजे फील्ड मार्शल ने कहा कि भारत से सीजफायर पर बात करने करने के लिए फोन आया है. बता दें कि 9-10 मई को भारत ने पाकिस्तान पर करारा जवाबी हमला किया था. भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमले की क्षमता को धराशायी कर दिया. भारत के हमले में रहीमयार खान, नूर खान एयर बेस, बोलारी एयर बेस समेत 11 सैन्य अड्डे ध्वस्त हो गए. इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने सीजफायर के लिए भारत के डीजीएमओ को फोन किया. 

“छत्तीसगढ़ और हर जिले का एक बड़ा संस्थान डॉ. सुरेंद्र दुबे के हो नाम” – सीएम सहित संगठन नेताओं से विधायक रिकेश की मांग
मई दिवस पर हेलमेट बैंक और नि:शुल्क बस सेवा का विधायक रिकेश आज करेंगे शुभारंभ
21 लोगों की मौत, 34 लापता, 245 सड़कें ब्लॉक… हिमाचल में तबाही लाया मानसून, 400 करोड़ का नुकसान
हेमकुंड साहिब के लिए आज से हेली ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें- किराया और जरूरी जानकारी
भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना बढ़ा, बिहार में बने जूते पहनकर जंग लड़ रही रूसी सेना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?