सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। UPSC की तैयारी कर रहे एक युवक की रहस्यमयी मौत ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया था। शुरुआत में मामला हादसा माना गया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस के हाथ ऐसे सबूत लगे जिन्होंने पूरी कहानी बदल दी। यह कहानी प्यार, धोखे और एक शातिर प्लान की है, जिसे अंजाम देने वाली लड़की खुद फॉरेंसिक साइंस की छात्रा (crime investigation) निकली।
मामले की जांच में सामने आया कि मृतक युवक की लिव-इन पार्टनर ने अपने दो साथियों की मदद से हत्या की साजिश रची थी। उसने पहले कई क्राइम सीरीज देखी थीं ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके।
गांधी विहार, उत्तर दिल्ली
6 अक्टूबर को गांधी विहार की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में कहा गया कि AC ब्लास्ट हुआ है। लेकिन जब आग बुझी तो पुलिस को UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा (32) का झुलसा हुआ शव (Delhi murder case) मिला। जांच में CCTV फुटेज सामने आए, जिनमें दो नकाबपोश व्यक्ति घर से अंदर आते और कुछ देर बाद बाहर जाते दिखाई दिए।
CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से खुलासा
पुलिस ने छानबीन में पाया कि रामकेश अपनी लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान के साथ रहता था। अमृता की मोबाइल लोकेशन मौके के आसपास मिली। पूछताछ में अमृता ने स्वीकार किया कि उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर (UP crime news) हत्या की थी।
हत्या को हादसा दिखाने का शातिर प्लान…
अमृता फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी और उसे मालूम था कि हत्या को हादसा कैसे दिखाया जा सकता है (murder case)। उसने पहले रामकेश का गला घोंटा, फिर उसकी बॉडी पर घी, तेल और शराब डालकर सिलेंडर चालू कर दिया ताकि आग से सबूत मिट जाएं।
ब्लास्ट की टाइमिंग और सबूत…
संदीप, जो गैस का काम करता है, उसे पता था कि ब्लास्ट कब और कैसे होगा। अमृता और सुमित घर से बाहर निकले, कुछ देर बाद ही धमाका हुआ। पुलिस ने CCTV, हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग और दो मोबाइल जब्त कर मामले का खुलासा किया।





