CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gstat Litigation Guide Ebook Launch : राज्यपाल रमेन डेका ने ‘GSTAT लिटिगेशन गाइड’ ई-बुक का किया विमोचन, करदाताओं और अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध

Gstat Litigation Guide Ebook Launch : राज्यपाल रमेन डेका ने ‘GSTAT लिटिगेशन गाइड’ ई-बुक का किया विमोचन, करदाताओं और अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध

By Newsdesk Admin
09/03/2026
Share
Gstat Litigation Guide Ebook Launch
Gstat Litigation Guide Ebook Launch

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (Gstat Litigation Guide Ebook Launch) (GSTAT) पर आधारित ई-पुस्तक “GSTAT लिटिगेशन गाइड” का विमोचन किया। लोक भवन रायपुर से जारी इस डिजिटल पुस्तक को देशभर के करदाताओं, अधिवक्ताओं और कर-प्रशासकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। यह ई-बुक सारस्वत एसोसिएट्स के पोर्टल www.cggst.com पर पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती है।

Contents
  • प्रख्यात अधिवक्ता विवेक सारस्वत की रचना
  • राज्यपाल ने लिखी भूमिका
  • पुस्तक की खास विशेषताएं
  • ई-फाइलिंग पोर्टल की पूरी प्रक्रिया
  • यहां पढ़ सकते हैं ई-बुक

प्रख्यात अधिवक्ता विवेक सारस्वत की रचना

यह ई-पुस्तक वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक सारस्वत द्वारा लिखी गई है, जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2022 और बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पुस्तक के सह-लेखकों में अधिवक्ता बीना सिंह गौतम, अधिवक्ता आस्था तिवारी और  प्रियांश शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्यपाल ने लिखी भूमिका

राज्यपाल रमेन डेका ने इस ई-बुक के लिए लिखी अपनी भूमिका में कहा कि न्याय तक पहुंच किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद होती है और विधि समुदाय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका (Gstat Litigation Guide Ebook Launch) निभाता है। उन्होंने कहा कि GSTAT की स्थापना भारत की कर व्यवस्था में एक ऐतिहासिक कदम है, जो करदाताओं को विशेषज्ञ और समयबद्ध न्यायिक समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पुस्तक CGST अधिनियम 2017, CGST (प्रक्रिया) नियम 2017 और GSTAT (प्रक्रिया) नियम 2025 के प्रावधानों को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करती है। इसके साथ ही पूर्व-जमा की गणना, अंतरवर्ती आवेदन और ई-फाइलिंग पोर्टल जैसी जटिल प्रक्रियाओं को भी चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है।

पुस्तक की खास विशेषताएं

‘GSTAT लिटिगेशन गाइड’ में GST अपीलेट ट्रिब्यूनल से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से शामिल किया गया है। इसमें  –

CGST अधिनियम 2017 और संबंधित नियमों की विस्तृत व्याख्या

Pre-deposit (पूर्व जमा) की गणना की प्रक्रिया

Interlocutory Applications से जुड़ी जानकारी

ई-फाइलिंग पोर्टल की पूरी प्रक्रिया

फ्लिप-पैटर्न के माध्यम से आसान और चरणबद्ध मार्गदर्शन जैसी जानकारी दी गई है। सरल भाषा, व्यवस्थित संरचना और व्यावहारिक दृष्टिकोण के कारण यह ई-पुस्तक कर कानून से जुड़े पेशेवरों के लिए एक उपयोगी संदर्भ सामग्री (Gstat Litigation Guide Ebook Launch) मानी जा रही है।

यहां पढ़ सकते हैं ई-बुक

यह ई-बुक सारस्वत एसोसिएट्स, रायपुर के वेब पोर्टल www.cggst.com पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है, जहां से देशभर के पाठक इसे पढ़ या डाउनलोड कर सकते हैं।

Lakshmi Verma Rajya Sabha Member : नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, मिली शुभकामनाएं
Government Plane Controversy : सरकारी विमान, बाबा बागेश्वर और विवाद
Agristack Registration : एग्रीस्टैक पंजीयन जरूरी, 21 हजार किसान पीएम किसान योजना से वंचित हो सकते हैं
CG RERA Cyber Fraud Alert : रेरा के नाम पर लूट का नया पैंतरा! कंगाल बनाने की साजिश का पर्दाफाश
Tehsildars Promoted : 18 तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, बनाए गए डिप्टी कलेक्टर, कई की हुई नई पोस्टिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?