CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एशिया कप 2025 पर गहराया संकट! BCCI और श्रीलंका ने ACC बैठक का किया बहिष्कार, रद्द हो सकता है टूर्नामेंट

एशिया कप 2025 पर गहराया संकट! BCCI और श्रीलंका ने ACC बैठक का किया बहिष्कार, रद्द हो सकता है टूर्नामेंट

By Newsdesk Admin 11/07/2025
Share

सीजी भास्कर 11 जुलाई सितंबर में होने वाले एशिया कप 2025 पर संकट के बादल और ज्यादा मंडराने लगे हैं. अब इस टूर्नामेंट के रद्द होने की संभावना जताई जा रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और श्रीलंका क्रिकेट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 24 जुलाई को ढाका में होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बोर्ड ने ये फैसला ऐसे समय लिया है, जब छह देशों के इस टूर्नामेंट के शुरू होने में दो महीने से भी कम दिन बचे हैं.

हालांकि ACC ने पुष्टि की है कि बैठक योजना के अनुसार होगी, लेकिन भारत और श्रीलंका की अनुपस्थिति इस टूर्नामेंट के फ्यूचर को खतरे में डाल रही है.Advertisementक्या है बैठक में हिस्सा न लेने की वजह?इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाना है. 5 सितंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है, लेकिन इससे पहले 24 जुलाई को ढाका में होने वाली ACC की मीटिंग में BCCI और श्रीलंका क्रिकेट के हिस्सा न लेने से इस टूर्नामेंट के होने पर सवालिया निशान लग रहे हैं. BCCI ने ACC की मीटिंग ढाका में होने पर आपत्ति जताई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी वर्तमान में ACC के अध्यक्ष हैं.BCCI ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत के बांग्लादेश दौरे को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के लिए मना लिया था.

ये दौरा अगस्त में होने वाला था, लेकिन ACC ने अपनी बैठक ढाका में आयोजित कर दिया, जिससे BCCI खुश नहीं है, क्योंकि बांग्लादेश के राजनीतिक हालत इस समय ठीक नहीं है.ACC ने क्या कहा?रिपोर्टों के अनुसार, एशिया कप की मेजबानी को लेकर BCCI की चुप्पी के कारण प्रायोजक और प्रसारणकर्ता असमंजस में हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक हाइब्रिड मॉडल पर सहमत हुआ है, जिसके तहत पाकिस्तान किसी भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत से किसी दूसरे देश में मैच खेलेगा. यह जानने के लिए कि क्या भारत अभी भी टूर्नामेंट की मेजबानी करने की योजना बना रहा है? ACC ने BCCI से औपचारिक रूप से पूछताछ की है.ACC के एक अधिकारी ने बताया कि हमने सभी सदस्य देशों को अपनी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है.

अगर कोई सदस्य देश व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होना चाहता है, तो ऑनलाइन तरीके से इसमें हिस्सा ले सकता है, लेकिन बैठक ढाका में ही होगी. हालांकि भारत और श्रीलंका ने इसमें रूचि नहीं दिखाई है. संयोग से BCCI और श्रीलंका क्रिकेट अगस्त में सीमित ओवरों की सीरीज आयोजित करने की योजना बना रहे हैं.BCCI ने क्या कहा?BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने ACC को अपने अधिकारियों को ढाका भेजने से मना कर दिया है.

ACC द्वारा में ढाका में ये महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करना सही नहीं है, क्योंकि बांग्लादेश के राजनीतिक हालत इस समय ठीक नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक अगर एशिया कप स्थगित होता है तो BCCI एक दूसरी सीरीज आयोजित करने पर विचार कर रहा है. एशिया कप का आयोजन 5 सितंबर से यूएई में होने की संभावना है. खबर आ रही है श्रीलंका और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उस दौरान भारत से क्रिकेट खेलने की उत्सुकता जताई है.

You Might Also Like

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

Newsdesk Admin 11/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cigarette Dispute Crime Surat : सिगरेट पीने से रोका तो भड़के युवक, वॉचमैन की बाइक में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई करतूत

सीजी भास्कर, 07 मार्च। गुजरात के सूरत शहर…

Petrol Price In Pakistan 2026 : पड़ोसी देश में पेट्रोल-डीजल पर बड़ा झटका, 55 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, जानिए नई कीमत

सीजी भास्कर, 07 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी…

Masoud Pezeshkian Statement : ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों से मांगी माफी, बोले – सरेंडर की उम्मीद करने वाले गलतफहमी में

सीजी भास्कर, 07 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी…

Rahul Gandhi Kerala Visit : राजनीति में नहीं होते तो क्या करते राहुल गांधी? केरल दौरे में खुद दिया जवाब

सीजी भास्कर, 07 मार्च। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi…

Raipur Liquor Sales : होली पर छलके जाम, 4 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी; 3 मार्च को हुई रिकॉर्ड कमाई

सीजी भास्कर, 07 मार्च। रंगों के त्योहार होली…

You Might Also Like

खेल

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

07/03/2026
खेल

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

07/03/2026
खेल

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

07/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?