CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बोधगया में बीच सड़क पर भीड़ गए दो टूरिस्ट, वियतनामी और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को देखने जुट गई भीड़

बोधगया में बीच सड़क पर भीड़ गए दो टूरिस्ट, वियतनामी और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को देखने जुट गई भीड़

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

30 मई 2025 :

Bihar News: बोधगया में बीच सड़क पर मारपीट की घटना सामने आई है. विदेशी पर्यटकों की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ट्रान फुओंग थू ने वियतनाम के यूट्यूबर पर हमला करने का आरोप लगाया. मामला गुरुवार (29 मई, 2025) की शाम का है. पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की. आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई.

वियतनामी यूट्यूबर ने कर दी पिटाई

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बौद्ध धर्म का अध्ययन करने के लिए बोधगया आया है. उसने बताया कि वियतनामी यूट्यूबर गुयेन वान टैम ने पिटाई कर दी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसारण से अपमानजनक स्थिति हो गई है. दो विदेशी पर्यटकों की भिड़ंत का मामला चिल्ड्रेन पार्क चेकपोस्ट और बोधगया मठ के पास का है. शुक्रवार (30 मई, 2025) को पीड़ित पर्यटक ने थाने पहुंचकर कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठाए.

उसने बताया कि मामले की शिकायत भारत में ऑस्ट्रेलिया और वियतनाम दूतावास से की गई है. ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने भारत की तारीफ भी की. उसने कहा कि भारत एक सुरक्षित सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थल के रूप में माना जाता है. मारपीट की घटना से महाबोधी मंदिर की प्रतिष्ठा को भी ठेस लगी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने वियतनामी यूट्यूबर पर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में निकलकर सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दो विदेशी पर्यटकों का थाने पहुंचा मामला

दो विदेशी पर्यटकों की लड़ाई बोधगया में चर्चा का विषय बन गई है. मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पर काबू पाया गया. मारपीट की घटना के बाद पीड़ित पर्यटक थाने पहुंच गया.

Big action against Riyan Parag in IPL : ड्रेसिंग रूम में Vaping पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना
Pregnant Girlfriend Murder : प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी ने सिर काटकर शव गंगा में बहाया
भिलाई IIT में सेंसर टेक्नोलॉजी सेंटर, जर्मनी के साथ हुआ MOU
‘अब इस दुनिया में दूसरा धर्मेंद्र नहीं आएगा…’, शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने कहा – Dharmendra Legacy हमेशा जिंदा रहेगी
राजस्थान सरकार ने रद्द की सभी चिकित्सक और नर्सिंग कर्मियों की छुट्टियां, तैयारियों में जुटी भरतपुर प्रशासन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?