CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कार में मिला CRPF इंस्पेक्टर का शव, पुलवामा जॉइनिंग के लिए जा रहा था, क्या बोली पत्नी..?

कार में मिला CRPF इंस्पेक्टर का शव, पुलवामा जॉइनिंग के लिए जा रहा था, क्या बोली पत्नी..?

By Newsdesk Admin 30/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। स्टेशन पर आरपीएफ थाने के पीछे पार्किंग एरिया में एक लग्जरी गाड़ी में बेहोश युवक के पड़े होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।

Contents
CRPF जवान पत्नी से करता था मारपीटदुष्यंत सिंह जीआरपी सीओ ने क्या बताया ?
सूचना पर पहुंची कानपुर सेंट्रल जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने साथ में आए युवक से गाड़ी का गेट खुलवाने पर युवक को मृत अवस्था में पाया।

मृतक के पास मौजूद दस्तावेज से उसकी पहचान सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय के रूप में की गई।

पुलिस ने तत्काल परिजनों को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी राशि उपाध्याय ने बताया उसके पति निर्मल सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर थे और अपनी यूनिट में वापस जा रहे थे।

पत्नी ने बताया कि उसके पति हैवी ड्रिंकर थे। दोनों की शादी 27 नवंबर 2023 को हुई थी। मृतक के पास से शराब की बदबू आ रही थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति पिथौरागढ़ के रहने वाले थे।

CRPF जवान पत्नी से करता था मारपीट

मृतक की पत्नी ने बताया कि कानपुर में उसका मायका है। कानपुर से वह सीधे पुलवामा जॉइनिंग के लिए जा रहे थे। निर्मल हैवी ड्रिंक करते और अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। इसकी जानकारी उसने कई बार कानपुर किदवई नगर पुलिस को दी थी।

उसके पति मेडिकल लीव पर 12 दिन पहले उससे मिलने कानपुर आए थे। गुरुवार रात उसके पति साथ चलने की जिद करने लगे। इस पर उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की फिर शुक्रवार सुबह उधर के बिना बताए ही उसके किरायेदार संजय चौहान के साथ गाड़ी से स्टेशन चले गए।

दुष्यंत सिंह जीआरपी सीओ ने क्या बताया ?

इसके बाद जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस का फोन आया तो उसे घटना की जानकारी हुई।

वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए दुष्यंत सिंह जीआरपी सीओ ने बताया कि पार्किंग में एमजी गाड़ी में एक युवक का शव मिला।

जीआरपी सीओ ने बताया कि शव की पहचान सीआरपीएफ में तैनात इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय के रूप में की गई। गाड़ी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में सुबह से खड़ी थी। काफी समय बाद संदेह होने पर उसको जब खुलवाया गया, तो उसमें मृत अवस्था में इंस्पेक्टर को पाया गया। मृतक ने ड्रिंक की हुई थी।

इसके बाद मृतक के कानपुर में रहने वाले ससुराल वालों और पत्नी को जानकारी दी गई। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत किन कारणों से हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा।

You Might Also Like

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Newsdesk Admin 30/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?