CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक स्टेडियम में कैसा रहने वाला आज का मौसम, पिच का मिजाज कैसा, जानिए सबकुछ

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक स्टेडियम में कैसा रहने वाला आज का मौसम, पिच का मिजाज कैसा, जानिए सबकुछ

By Newsdesk Admin 25/04/2025
Share

25 अप्रेल, 2025:

Chepauk Stadium Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होने वाले मैच में चेपॉक स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा. जानिए यहां बल्लेबाज या गेंदबाज में किसे अधिक फायदा होगा

CSK vs SRH Pitch Report: IPL 2025 का 43वां मैच आज एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. चेपॉक स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला महत्वपूर्ण है क्योंकि जो टीम हारी, उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी. चलिए जानते हैं इस ग्राउंड का आईपीएल रिकॉर्ड और आज होने वाले मैच के लिए पिच रिपोर्ट कैसी है. चेन्नई और हैदराबाद टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और हेड टू हेड आंकड़े भी यहां दिए गए हैं l

दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनके इस सीजन कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. हैदराबाद और चेन्नई क्रमश अंक तालिका में 9वें और 10वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 8-8 मैच खेले हैं और 6-6 हारे हैं. वैसे तो दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब बहुत कठिन है लेकिन आज जो टीम हारी वो लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर ही हो जाएगी l

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच 21 मैच खेले गए हैं. इनमें से 15 बार सीएसके और 6 बार हैदराबाद जीती है. हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का सबसे बड़ा स्कोर 223 और सीएसके के खिलाफ हैदराबाद का सबसे बड़ा स्कोर 192 रन का है l

चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के मुकाबले गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार रहती है. ये ग्राउंड स्पिनर्स को खूब मदद देता है लेकिन इस सीजन मामला अलग ही देखने को मिला है. पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों को यहां मदद मिल रही है. बल्लेबाज यहां आसानी से रन नहीं बटौर सकते, उनके लिए चुनौती रहती है. शाम को पिच दूधिया रौशनी में बदलती है, शॉट लगाना आसान रहता है. इसलिए चेपॉक में टॉस जीतना काफी महत्वपूर्ण रहेगा, जो भी टॉस जीते उसे पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए l

चेपॉक स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड

चेपॉक (एमए चिदंबरम स्टेडियम) में आईपीएल के कुल 89 मैच खेले गए हैं. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 51 बार और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 38 बार जीती है. टॉस जीतने वाली टीम 45 और हारने वाली टीम 44 बार जीती है l

सबसे बड़ा स्कोर: 246/5 (CSK ने RR के खिलाफ 2010 में बनाया)
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 127 मुरली विजय (CSK के लिए RR के खिलाफ 2010 में)
सबसे अच्छा स्पेल: 5/5 आकाश मधवाल (MI के लिए LSG के खिलाफ 2023 में)
सबसे बड़ा रन चेज: 201 (PBKS ने CSK के खिलाफ 2023 में)
चेन्नई और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर सहित)

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, आर अश्विन l

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर l

CSK vs SRH मैच में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है, थोड़े बादल जरूर आ सकते हैं. मैच के दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है l

You Might Also Like

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

Newsdesk Admin 25/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Promotion Education Department
Fake Promotion Education Department : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमोशन का खुलासा, दुर्ग संभाग ने दो कर्मचारियों की पदोन्नति रद्द की

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kabirdham जिले…

Fake Police Chain Snatching Case
Fake Police Chain Snatching Case : फर्जी पुलिस बनकर की चैन स्नैचिंग, आधार कार्ड जांच का बहाना; रायगढ़ में कुछ ही घंटों में दबोचे गए आरोपी

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के Raigarh में…

Telangana Naxalites Surrender
Telangana Naxalites Surrender : तेलंगाना में माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 130 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह, CM की मौजूदगी में सौंपे हथियार

सीजी भास्कर, 07 मार्च। तेलंगाना में सुरक्षा मोर्चे…

Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35
Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35 : UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले CM साय, बोले – मेहनत और समर्पण से ही बनती है सफलता की राह

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Donald Trump Iran Statement
Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 07 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी…

You Might Also Like

खेल

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

07/03/2026
खेल

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

07/03/2026
खेल

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

07/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?