CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi: दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे देवेंद्र यादव, बनाया बड़ा प्लान, किसकी बढ़ाएंगे टेंशन?

Delhi: दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे देवेंद्र यादव, बनाया बड़ा प्लान, किसकी बढ़ाएंगे टेंशन?

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

दिल्ली , 23 अप्रैल 2025 :

Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुआई में प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बड़ी बैठक हुईं. इनमें लोकसभा और जिला पर्यवेक्षकों से लेकर कार्यकारिणी तक शामिल हुई. पार्टी का मकसद है कि संगठन को बूथ स्तर तक ले जाया जाए और आम लोगों तक पहुंच बढ़ाई जाए. इस बीच, आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला गया.

देवेंद्र यादव ने कहा, “लोकसभा पर्यवेक्षक अब हर इलाके में जाकर पुराने-नए नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. जिला और ब्लॉक स्तर पर काम की समीक्षा करेंगे और पार्टी की हालत का जायजा लेंगे. अगर कहीं कुछ बदलने की जरूरत दिखी, तो अपनी रिपोर्ट देंगे.”

वहीं, जिला पर्यवेक्षकों को बूथ स्तर तक कमेटी बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों को लागू करने की जिम्मेदारी दी गई. हर महीने जिला-ब्लॉक स्तर पर बैठकें होंगी और उनकी रिपोर्ट 3-5 दिन में प्रदेश कार्यालय में जमा करानी होगी. उन्होंने ये भी बताया कि 27 अप्रैल तक हर पर्यवेक्षक को अपने इलाके में दो उपाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव और एक सोशल मीडिया साथी के नाम देने होंगे. साथ ही, घर-घर प्रचार, धरना-प्रदर्शन और इलाके के बड़े मुद्दों पर मासिक प्लान तैयार किया जाएगा.

पार्टी विरोधियों पर सख्ती, मेहनती को मौका

देवेंद्र यादव ने साफ कहा, “जो लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, चाहे वो प्रदेश, जिला या ब्लॉक स्तर पर हों, उनकी पहचान होगी और उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. लेकिन, जो मेहनत से पार्टी के लिए खड़े हैं, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा. बैठक में ये तय हुआ कि संगठन को मजबूत करने के लिए सच्चे कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी.”

25 अप्रैल को BJP हेडक्वार्टर तक मार्च

कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ अभियान’ भी जोरों पर है. इसके तहत 25 अप्रैल को दिल्ली में BJP मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा. देवेंद्र यादव ने कहा, “ये अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का हिस्सा है 3 से 10 मई तक जिला स्तर पर, 11 से 17 मई तक विधानसभाओं में रैलियां होंगी. फिर 20 से 30 मई तक घर-घर संपर्क कर जनता से महंगाई, बेरोजगारी, अधिकार और जाति जनगणना जैसे मुद्दों पर बात होगी.”

AAP और BJP की पर हमला

देवेंद्र यादव ने दिल्ली नगर निगम के मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर AAP और BJP पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “AAP ने निगम चुनाव में जनता से सत्ता मांगी थी. जनता ने उन्हें बहुमत दिया, लेकिन अब वो मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव से भाग रहे हैं. ये साफ दिखाता है कि AAP और BJP में सांठगांठ है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर अपने उम्मीदवारों का नामांकन करवाई है, भले ही बहुमत न हो. साथ ही, सभी पार्षदों से अपील की कि वो कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देकर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त करें.

बैठक में देवेंद्र यादव के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सह-प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ, डॉ. नरेंद्र नाथ, मंगतराम सिंघल, मनीष चतरथ, कम्युनिकेशन चेयरमैन अनिल भारद्वाज और AICC सचिव मनोज यादव, सुशांत मिश्रा जैसे बड़े नेता शामिल हुए. लोकसभा-जिला पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

कांग्रेस का पूरा फोकस अब संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाने पर है. ‘संगठन सृजन अभियान’ के जरिए पार्टी बूथ स्तर तक अपनी टीम तैयार कर रही है. साथ ही, AAP-BJP की नाकामियों को उजागर कर दिल्ली की जनता को साथ लाने की कोशिश में जुटी है. देखना होगा कि ये प्लान कितना कामयाब होता है!

यूपी पंचायत चुनाव 2026: सियासत की नेट प्रैक्टिस या असली मैच? 2027 इलेक्शन का सेमीफाइनल शुरू!
अस्पताल में गोलियों की बौछार: इलाज के लिए आए कैदी की सरेआम हत्या
Disabled Husband Rajasthan Journey: 735 KM की स्कूटी यात्रा पत्नी के ट्रांसफर के लिए, दिव्यांग पति का दर्द बन गया आंदोलन
US Tech Investment in India : अमेरिकी टेक दिग्गजों का भारत पर बड़ा दांव, AI और डेटा सेंटर में खुलेगा 67.5 अरब डॉलर का निवेश रास्ता
बॉम्बे हाई कोर्ट में कुणाल कामरा की याचिका: सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी…

Chitawar Murder Case
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चितावर गांव में युवती (Chitawar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?