CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delimitation : परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई शुरू! मैदान में उतर गई हैं 6 राज्यों की सरकारें; चेन्नई में आज पहली बैठक

Delimitation : परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई शुरू! मैदान में उतर गई हैं 6 राज्यों की सरकारें; चेन्नई में आज पहली बैठक

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मार्च। परिसीमन का जो मुद्दा तमिलनाडु से उठाया गया, अब वह देश के कई राज्यों तक पहुंच गया है. परिसीमन से जिन-जिन राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व कम होने की संभावना है, वह राज्य अब तमिलनाडु सीएम स्टालिन की इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं।

अब तक इस मुद्दे पर केवल बयान आ रहे थे लेकिन आज से एक्शन भी शुरू होने वाला है. दरअसल, आज चेन्नई में परिसीमन के मुद्दे पर पहली बड़ी बैठक होनी है. इस बैठक में तमिलनाडु सरकार ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया था. इनमें से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, एक राज्य के डिप्टी सीएम और बाकी राज्यों से प्रतिनिधि इस बड़ी बैठक में शामिल होने वाले हैं।

बैठक में कौन-कौन आ रहे?

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन चेन्नई पहुंच चुके हैं. तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आ रहे हैं. कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी बैठक में सम्मिलित होने पर सहमति दे चुके हैं. इनके अलावा पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस, ओडिशा की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल और आंध्र प्रदेश के विपक्षी दल वाईएसआर-कांग्रेस के प्रतिनिधी भी इस बैठक में शामिल होने वाले हैं.

सीएम स्टालिन के नेतृत्व में परिसीमन का विरोध करने के लिए जॉइंट एक्शन कमिटी बना दी गई है. इसी कमिटी की आज पहली बैठक होगी. इस बैठक का उद्देश्य परिसीमन प्रक्रिया को रोकने के लिए हर संभव प्रयास की रूपरेखा तैयार करना और राज्यों के बीच एकजुटता स्थापित करना है.

क्या है परिसीमन और क्या है लड़ाई?

पिछले 5 दशक से देश में परिसीमन नहीं हुआ है. साल 2026 के बाद यह होना तय माना जा रहा है. परिसीमन में जनसंख्या के हिसाब से लोकसभा की सीटों का वितरण होगा. यानी जिस राज्य में ज्यादा जनसंख्या है, वहां ज्यादा सीटें होंगी और जहां कम जनसंख्या है, उस राज्य को कम सीटें मिलेंगी.

साल 2011 की ही जनसंख्या के आंकड़ों को देखें तो उत्तर भारतीय राज्यों में जनसंख्या में भारी इजाफा हुआ है, वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण में रही. ऐसे में साफ है कि उत्तर भारत के राज्य जैसे यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में लोकसभा की सीटों में बड़ा इजाफा होगा, वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना का प्रतिनिधित्व संसद में कम हो जाएगा. यही कारण है कि दक्षिण भारतीय राज्य इस मुद्दे पर केंद्र के आमने-सामने हो गए हैं.

छात्राओं के कपड़े चेंज करते वीडियो रिकॉर्ड होने के मामले को लेकर विधायक का फूटा गुस्सा 🛑 प्राचार्य को लगाई फटकार, विडियो किया डिलीट, हार्ड डिस्क भी डिस्पोज की गई
Asia Cup 2025 Super Over Controversy: श्रीलंकाई कोच सनथ जयसूर्या भड़के, बोले- नियमों में हो बदलाव
Allahabad HC Stay On Arrest : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
बच्ची की जिद: सड़क पर बैठकर बोली- मुझे मोबाइल चाहिए, पुलिस से की बहस, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला
Youth Climbs Electric Tower : 100 रुपये के लिए नाराज युवक 400 केवी बिजली टावर पर चढ़ा, 23 घंटे बाद उतरा नीचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kushal Tandon
Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो The Alliance…

Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका
Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका

कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास (Kawardha…

PM Modi Andhra Pradesh
PM Modi Andhra Pradesh : पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ की सौगात दी, भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  आंध्र प्रदेश के…

CM Helpline 1076 : शिकायत के बाद बनी अधूरी पुलिया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित आवागमन का रास्ता
CM Helpline 1076 : शिकायत के बाद बनी अधूरी पुलिया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित आवागमन का रास्ता

छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 (CM Helpline…

Surgical Negligence Case : ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में मिला सर्जिकल धागा, नर्सिंग होम को नोटिस
Surgical Negligence Case : ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में मिला सर्जिकल धागा, नर्सिंग होम को नोटिस

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : बिलासपुर में इलाज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?