CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में स्थायी शिक्षक की मांग, अभिभावकों और छात्रों का धरना जारी

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में स्थायी शिक्षक की मांग, अभिभावकों और छात्रों का धरना जारी

By Newsdesk Admin 02/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 अप्रैल। Rampur School News: रामनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में स्थायी अध्यापक की नियुक्ति को लेकर छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है.

लगातार दूसरे दिन भी विद्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का कहना है कि अस्थायी रूप से पाटकोट विद्यालय से प्रतिदिन अलग-अलग शिक्षक भेजे जा रहे हैं, जिससे न तो रामपुर स्कूल में पढ़ाई सुचारु हो पा रही है और न ही पाटकोट के छात्रों को उचित शिक्षा मिल पा रही है. इस अस्थायी व्यवस्था के कारण बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है और उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में पड़ता दिख रहा है.

विद्यालय में स्थायी शिक्षक नियुक्त करने की मांग को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद विभाग इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो अभिभावक और ग्रामवासी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विद्यालय में स्थायी शिक्षक नियुक्त नहीं किया जाता, तो खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामनगर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा.

माता-पिता और स्थानीय लोगों में नाराजगी

विद्यालय में अध्यापक न होने के कारण छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. बच्चों के माता-पिता और स्थानीय लोग इसे लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं. उनका कहना है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजर अंदाज कर रहा है, जिससे बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है. विद्यालय में अध्यापक न होने के कारण शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है और बच्चे दो दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं.

अभिभावकों ने यह भी कहा कि यदि शीघ्र ही स्थायी अध्यापक की नियुक्ति नहीं की जाती, तो प्रशासनिक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन तेज किया जाएगा. स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग को इस समस्या की जानकारी लंबे समय से दी जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है. लोग सवाल कर रहे हैं कि यदि विद्यालयों में शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति नहीं होगी, तो कैसे बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा?

अभिभावकों और छात्रों का बढ़ता जा रहा विरोध

इस मुद्दे पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अभिभावकों और छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है. अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए क्या कदम उठाता है.

You Might Also Like

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Sub Engineer Recruitment Exam CG: आज परीक्षा से दो घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी…

Newsdesk Admin 02/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

सीजी भास्कर 8 फरवरी आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर…

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

Raigarh Ganja Seizure : रायगढ़ जिले में मादक…

RSS Centenary Event
RSS Centenary Event : RSS शताब्दी समारोह में बॉलीवुड की मौजूदगी, अक्षय, विक्की, अनन्या समेत कई सितारे पहुंचे

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। मुंबई में चल रहे…

Mission Shakti Recruitment
Mission Shakti Recruitment : मिशन शक्ति योजना के तहत संविदा नियुक्ति का अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण…

Sakhi One Stop Centre Job
Sakhi One Stop Centre Job : सखी सेंटर में नौकरी का मौका, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के आवेदन 10 फरवरी तक

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सरकारी सेवा से जुड़ने…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

08/02/2026
PWD Corruption Case
अपराधदेश-दुनिया

PWD Corruption Case : अनपढ़ महिला के खाते से करोड़ों का खेल, अफसर की काली कमाई पर ED का बड़ा शिकंजा

08/02/2026
Arang Kharora Road Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang Kharora Road Accident : शादी से लौटते वक्त टूटा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचली बाइक, दो की मौत एक जिंदगी – मौत से जूझ रही

08/02/2026
Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?