CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Demonstration Housing Project : छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट रतनपुर में बनेगा, केंद्र से ₹13.12 करोड़ की मंजूरी

Demonstration Housing Project : छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट रतनपुर में बनेगा, केंद्र से ₹13.12 करोड़ की मंजूरी

By Newsdesk Admin
06/03/2026
Share
Demonstration Housing Project
Demonstration Housing Project

सीजी भास्कर, 06 मार्च। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगर रतनपुर को बड़ी विकासात्मक (Demonstration Housing Project) सौगात मिली है। यहां आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (DHP) को मंजूरी दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 13.12 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की है।

Contents
  • G+2 मॉडल पर बनेगा आधुनिक आवासीय परिसर
  • प्रोजेक्ट में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
  • BMTPC ने तैयार किया DPR
  • रतनपुर के विकास को मिलेगी नई गति

नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (CSMC) की बैठक में इस परियोजना को टेक्नोलॉजी एंड इनोवेटिव सब-मिशन (TISM) के अंतर्गत मंजूरी दी गई। यह छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा, जो आधुनिक निर्माण तकनीकों का मॉडल प्रस्तुत करेगा।

G+2 मॉडल पर बनेगा आधुनिक आवासीय परिसर

स्वीकृत परियोजना के तहत G+2 मॉडल पर आधुनिक आवासीय परिसर विकसित (Demonstration Housing Project) किया जाएगा। प्रत्येक आवास इकाई का कार्पेट एरिया 28.57 वर्गमीटर और प्लिंथ एरिया 42.79 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। यह परियोजना सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर संचालित की जाएगी।

प्रोजेक्ट में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

इस आवासीय परियोजना में कई सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, जिनमें

डाइनिंग रूम और किचन

कार्यालय कक्ष (टॉयलेट सहित)

गतिविधि कक्ष

मेडिकल रूम

केयरटेकर कक्ष

लॉन्ड्री रूम

इसके साथ ही सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

BMTPC ने तैयार किया DPR

परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) बिल्डिंग मटेरियल्स एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल (BMTPC) द्वारा तैयार (Demonstration Housing Project) किया गया है। इसे डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट 2018 के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाया गया है।

रतनपुर के विकास को मिलेगी नई गति

रतनपुर को शक्तिपीठ क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किया है। साथ ही यहां के दो तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई गई है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने कहा कि रतनपुर में स्वीकृत यह परियोजना आधुनिक निर्माण तकनीकों का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी। इससे प्रदेश में किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्नत कृषि थीम पर मनी भक्त कर्मा माता जयंती, उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए मुख्य अतिथि
Half Way Home Mental Rehabilitation: कमिश्नर ने कोनी स्थित केंद्र का किया निरीक्षण, 795 मानसिक रोगियों का हुआ सफल पुनर्वास
ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, सीट बेल्ट ने टाला बड़ा हादसा, ड्राइवर का टूटा पैर, मालिक को नहीं आई खरोंच
CG Weather Today : आज रायपुर में छाए रहेंगे बादल, अगले 7 दिनों तक भारी बारिश के आसार
गर्लफ्रेंड बना रही थी शादी का दबाव, प्रेमी ने कर दिया मर्डर, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने दबोचा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?