CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Paddy Farming : खेतों में हरियाली की बहार, अन्नदाताओं के पसीने से लहलहाई धान की फसल

Chhattisgarh Paddy Farming : खेतों में हरियाली की बहार, अन्नदाताओं के पसीने से लहलहाई धान की फसल

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share
Chhattisgarh Paddy Farming
Chhattisgarh Paddy Farming

सीजी भास्कर 31 जुलाई : छत्तीसगढ़ सहित कोरिया जिले में इस समय धान की रोपाई अपने चरम पर है। गांवों की गलियों में अब सामान्य चहल-पहल की जगह खेतों में किसानों की मेहनत और हलचलों की गूंज सुनाई दे रही है। सुबह से शाम तक अन्नदाता अपनी धान की फसल को सींचने में जुटे हैं। बैकुंठपुर, सोनहत विकासखंड के गांवों के खेतों में हरियाली की चादर बिछ गई है, जो मेहनत और उम्मीद का जीवंत प्रतीक बन गई है।

धान की लहलहाती फसलों के साथ किसानों के चेहरों पर भी संतोष की मुस्कान नजर आ रही है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष लगभग 32 हजार हेक्टेयर में धान, 7,500 हेक्टेयर में दलहन और 1,500 हेक्टेयर में तिलहन की फसलें लगाई गई हैं।हालांकि आषाढ़ माह में बारिश की थोड़ी कमी के कारण रोपाई में प्रारंभिक देरी हुई, फिर भी अब तक 80 प्रतिशत रोपाई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में फसल उत्पादन सामान्य से बेहतर रहेगा।

खाद भंडारण और वितरण में नहीं आई कोई बाधा

खाद आपूर्ति की स्थिति पर नजर डालें तो 9860 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 8545 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। कृषि ऋण के रूप में 14,986 किसानों को लगभग 39 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।

अब किसान पहचानेंगे ‘फार्मर आईडी’ से

तकनीकी युग में कदम रखते हुए कृषि क्षेत्र में भी डिजिटल क्रांति लाई गई है। एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए फार्मर आईडी (किसान कार्ड) बनाए जा रहे हैं। अब किसानों को अपनी पहचान बताने के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस पहल के अंतर्गत किसानों की कृषि भूमि को आधार से लिंक किया जाएगा, जिससे उन्हें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं का पारदर्शी लाभ मिल सकेगा।

जल्द करें पंजीयन, वरना छूट सकते हैं योजनाओं से

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने सभी संबंधित विभागों राजस्व, कृषि, सहकारिता, सहकारी समितियों एवं लोक सेवा केंद्रों को निर्देशित किया है कि एग्रीस्टेक के तहत शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित कराएं। किसान एग्रीस्टेक पोर्टल पर स्वयं या निकटतम लोक सेवा केंद्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए कृषि भूमि का बी-1 दस्तावेज, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर (जिस पर ओटीपी प्राप्त हो सके)।

छत्तीसगढ़ की खेती, पानी और परंपरा का संगम

किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी उनके पसीने की सही कीमत उन्हें मिलेगी। खेतों में इस समय जो हरियाली की बहार फैली है, वह छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कृषि संस्कृति और अन्नदाताओं की लगन का सजीव उदाहरण है।

स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू…
Illegal Mineral Transport Action : अवैध खनिज कारोबार पर सरकार का बड़ा प्रहार, खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा
Saur Sujala Yojana : यहां के किसानों के लिए सौर सुजला योजना बनीं वरदान
Bastar Pandum 2026 : बस्तर पंडुम 2026 का ऐलान, जनजातीय अस्मिता का सबसे बड़ा मंच फिर सजेगा
Green Eco-friendly Fireworks : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी, दिवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?