CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर-उज्जैन मेट्रो के लिए 20 हेक्टेयर में बनेगा डिपो:मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रहा सरकारी जमीन की तलाश

इंदौर-उज्जैन मेट्रो के लिए 20 हेक्टेयर में बनेगा डिपो:मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रहा सरकारी जमीन की तलाश

By Newsdesk Admin 24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून |

इंदौर से उज्जैन तक के सफर को आसान बनाने के लिए इंदौर-उज्जैन मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेज हो गया है। मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन डिपो बनाने के लिए 20 हेक्टेयर (49.7 एकड़) भूमि तलाश रहा है। इंदौर और उज्जैन के आसपास इतनी सरकारी भूमि मिलने में दिक्कत है, इसलिए सांवेर के पास रेवती में जमीन मांगी गई है। कार्पोरेशन निजी भूमि भी तलाश रहा है पर प्राथमिकता सरकारी भूमि है।

कार्पोरेशन को निजी की तुलना में सरकारी भूमि लेना आसान होगा। सरकार यहां दूसरे विभाग की भूमि कार्पोरेशन को आवंटित कर सकती है और संबंधित विभाग को दूसरे स्थान पर भूमि आवंटित कर सकती है। जबकि निजी भूमि लेने के लिए लंबी प्रक्रिया है। सबसे पहले तो इतनी भूमि कई किसानों की जमीन को मिलाकर होगी, जिनसे सहमति लेने में देरी होगी। फिर मुआवजा प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा। जिससे प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। कार्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि डिपो के लिए भूमि की तलाश जारी है, जो रेवती के पास मांगी गई है।

एलिवेटेड और अंडरग्राउंड रहेगी मेट्रो

कार्पोरेशन सूत्रों के अनुसार इंदौर-उज्जैन रोड पर मेट्रो को एलिवेटेड रखा जाएगा। इसके लिए सड़क के बीच स्थित डिवाइडर पर मेट्रो के पिलर खड़े किए जाएंगे। वहीं नानाखेड़ा से उज्जैन रेलवे स्टेशन तक मेट्रो अंडर ग्राउंड रहेगी। हालांकि कितने किमी का कितना हिस्सा एलिवेटेड रहेगा और कितना अंडरग्राउंड रहेगा, यह डीपीआर तैयार होने के बाद ही पता चलेगा।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारी बना रहे डीपीआर

इंदौर-उज्जैन मेट्रो लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम दिल्ली मेट्रो के अधिकारी कर रहे हैं। यह रिपोर्ट जुलाई-अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगी। रिपोर्ट में प्रोजेक्ट कॉस्ट, फंड व्यवस्था, रूट अलाइनमेंट, डिपो निर्माण, स्टेशन, अंडर ग्राउंड रूट सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से काम किया जा रहा है। इस पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

135 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो

इंदौर व उज्जैन के बीच हाइब्रिड मोड में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। यह 135 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी। वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में इस तरह हाइब्रिड मोड में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में सिंहस्थ के पहले इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन 10 हजार करोड़ रुपए का बजट जुटाना राज्य शासन के लिए आसान नहीं है। यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट सिंहस्थ के पहले पूरा नहीं हो पाएगा।

8 स्टेशन बनेंगे इंदौर से उज्जैन तक

इंदौर से उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल के लिए स्टेशनों की संख्या और अलाइनमेंट तय कर लिया गया है। 47 किमी के इस रूट पर आठ स्टेशन बनेंगे। लवकुश चौराहे पर पहला और महाकाल लोक के सामने अंतिम स्टेशन बनेगा। रूट पर 70 फीसदी काम सड़क की सेंट्रल लाइन के अनुसार ही किया जाएगा।

You Might Also Like

Karni Sena Protest Lucknow : सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR, आज लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन

ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस

Gold Rate Per Gram India : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर

Newsdesk Admin 24/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Samsung Flagship Phone Discount
Samsung Flagship Phone Discount : Flipkart सेल में सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 FE, ₹22,000 तक की कटौती; अब इतने में खरीदें फ्लैगशिप फोन

सीजी भास्कर, 10 मार्च। सैमसंग के लोकप्रिय फ्लैगशिप…

Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection
Dhurandhar 2 Advance Booking Bollection : ₹3100 तक पहुंची ‘धुरंधर 2’ की टिकट, रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 20 करोड़ की एडवांस कमाई

सीजी भास्कर, 10 मार्च। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित…

Minor Rape Case: रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आदतन अपराधी गिरफ्तार; वारदात के बाद दी जान से मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में नाबालिग से दुष्कर्म…

Jagdalpur Thakur Nagar Special Train: बस्तर के यात्रियों के लिए राहत, जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच 15 मार्च को चलेगी विशेष ट्रेन

छत्तीसगढ़ के Jagdalpur से लंबी दूरी की यात्रा…

ABHA ID Registration Online
ABHA ID Registration Online : कुछ ही मिनट में मोबाइल से बनाएं ABHA ID, डिजिटल रूप में सुरक्षित रखें अपना पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड

सीजी भास्कर, 10 मार्च। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन…

You Might Also Like

Karni Sena Protest Lucknow
देश-दुनियारोजगार

Karni Sena Protest Lucknow : सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, मौलाना के खिलाफ 83 थानों में FIR, आज लखनऊ में करणी सेना का प्रदर्शन

10/03/2026
ESMA Gas Supply India
देश-दुनिया

ESMA Gas Supply India : गैस संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, ESMA लागू; जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता से मिलेगी गैस

10/03/2026
Gold Rate Per Gram India
देश-दुनिया

Gold Rate Per Gram India : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

10/03/2026
Bihar Cricket Match Violence
अपराधदेश-दुनिया

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

09/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?