CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

By Newsdesk Admin
10/09/2026
Share

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इस दौरान ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार से जुड़ी कई योजनाओं और पहलों की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में 122 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

2 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का घर

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में आवास हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से ‘खुशियों की चाबी’ भी सौंपी जाएगी। इसके जरिए ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की योजना की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा।

आवासों के सत्यापन में इस्तेमाल होगी नई तकनीक

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा। इससे आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, ‘विकसित भारत-जी राम जी’ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अभियानों की शुरुआत भी की जाएगी। कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण विकास और आवास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति को भी सामने रखा जाएगा।

Child Death Electric Shock : करंट से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने किया रतजगा
छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बदलाव की दस्तक: नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Hospital Duty Controversy : पूर्व गृहमंत्री ननकीराम का फिर कलेक्टर पर हमला, बोले-बनावटी आंकड़ों से पर्दा डाल रहे डीएम
Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा
2.24 करोड़ का मकान, बेटे को 1.4 करोड़ का बंगला:शराब घोटाले से लखमा को मिले 64 करोड़; बहू-बेटियों समेत कारोबारियों के नाम किया निवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Liquor Raid : जहरीली शराब कांड के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप, अफसरों को सख्त आदेश

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : मध्य प्रदेश के…

Digital Crop Survey Mungeli : अब मोबाइल एप से होगी खेत-फसल की निगरानी, 30 तक पूरी होगी ई-गिरदावरी

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : किसानों के खेत…

Mulching Farming Sakti : मल्चिंग तकनीक से खीरे की खेती में बढ़ा उत्पादन, किसान ने कमाया 3.25 लाख का लाभ

सीजी भास्कर, 09 सितंबर : कम पानी, कम…

Dhamtari Teacher Innovation : सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, 23 बच्चे नवोदय-एकलव्य पहुंचे; 11 हजार ऑडियो बुक्स का भी कमाल

सीजी भास्कर, 09 सितंबर : सरकारी स्कूलों में…

Jal Jeevan Mission Raigarh : काम बंद करने वाले ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, अक्टूबर तक 378 योजनाएं होंगी पूरी

सीजी भास्कर, 09 सितंबर : रायगढ़ में जलापूर्ति…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?