CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Devendra Fadnavis: ‘वोट नहीं राहुल का दिमाग चोरी हो गया है’ मुस्कुराते हुए तीखा हमला

Devendra Fadnavis: ‘वोट नहीं राहुल का दिमाग चोरी हो गया है’ मुस्कुराते हुए तीखा हमला

By Newsdesk Admin
19/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘जेन-जेड’ से अपील की है कि वे एक साथ आकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकें…। यह वोट चोरी’ नहीं है, बल्कि राहुल गांधी के दिमाग की चोरी हो गई है। उन्हें न तो संविधान पर भरोसा है और न ही वे संस्थाओं को मानते हैं।

Contents
  • अर्बन नक्सली की तरह बोलते हैं राहुल गांधी: फडणवीस
  • वोट चोरी के आरोपों पर आया बयान
  • राहुल गांधी पर लगाए आरोप
  • ‘राहुल गांधी के सलाहकारों की मानसिकता अर्बन नक्सली’

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।

राहुल गांधी के जेनरेशन Z वाले पोस्ट पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूँ कि ये वोट चोरी का मामला नहीं है।

राहुल गांधी का दिमाग चुराया गया है और जब दिमाग चुराया जाता है तो लोग ऐसी बातें करते हैं।

उन्होंने कहा कि –

मैंने पहले भी कहा था कि इन्हें देश के संविधान पर भरोसा नहीं है। ये देश के संविधान की सभी तैयार व्यवस्थाओं को नकारते हैं। अब इन्होंने अर्बन नक्सली होने का सबूत भी दे दिया है।

अर्बन नक्सली की तरह बोलते हैं राहुल गांधी: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर अर्बन नक्सली की तरह बयान देने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस नेता ने ‘जेन-जेड’ को लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकने को कहा।

दरअसल जेन-जेड वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के सलाहकारों की सोच भी ‘अर्बन नक्सली’’ जैसी है।

वोट चोरी के आरोपों पर आया बयान


उनकी यह टिप्पणी गांधी की ओर से देश के निर्वाचन आयोग पर नए सिरे से हमला करने और वोट चोरी के आरोपों को दोहराने के एक दिन बाद आई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने गुरुवार शाम को पोस्ट कर कहा कि देश के युवा, देश के छात्र, देश के ‘जेन-जेड’ संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!

राहुल गांधी पर लगाए आरोप


जब पत्रकारों ने कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर फडणवीस की प्रतिक्रिया मांगी तो मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘जेन-जेड’ से अपील की है कि वे एक साथ आकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंकें… यह ‘वोट चोरी’ नहीं है, बल्कि राहुल गांधी के दिमाग की चोरी हो गई है।

उन्हें न तो संविधान पर भरोसा है और न ही वे संस्थाओं को मानते हैं। उन्होंने जिस तरह से कहा कि ‘जेन-जेड’ को एकजुट होकर चुनी हुई सरकार को गिराना चाहिए, वह ‘अर्बन नक्सली’ जैसी भाषा है।

‘राहुल गांधी के सलाहकारों की मानसिकता अर्बन नक्सली’


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सलाहकारों की मानसिकता ‘अर्बन नक्सली’ जैसी है। लेकिन भारत के ‘जेन-जेड’ संविधान में विश्वास रखते हैं।

इसी ‘जेन-जेड’ ने स्टार्टअप ‘इकोसिस्टम’ की शुरुआत की है और प्रौद्योगिकी को समझती है। राहुल गांधी न तो ‘जेन-जेड’ को समझते हैं, न ही देश के युवाओं को और न ही बुजुर्गों को।
Raipur Double Murder : विधानसभा इलाके में युवकों की हत्या मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार, पूछताछ जारी
छत्तीसगढ़ का दीपक तंबोली मलेशिया में लापता, 3 दिन से फोन बंद – वीजा भी खत्म, परिजन बेहाल
Indecent behavior of a minor by police officers : SP का बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल निलंबित
Street Dog Cruelty in Durg: युवक ने कुत्ते को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस ने की गिरफ्तारी
हत्या के आरोपी को उसी के चाकू से पड़ोसी बाप-बेटे ने मार डाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?