CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DGP Conference Naya Raipur : नवा रायपुर में तीन दिन तक सुरक्षा मंथन, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी की टीम पहुंची

DGP Conference Naya Raipur : नवा रायपुर में तीन दिन तक सुरक्षा मंथन, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी की टीम पहुंची

By Newsdesk Admin
21/11/2025
Share
DGP Conference Naya Raipur
DGP Conference Naya Raipur

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। नवा रायपुर आगामी 28 से 30 नवंबर तक देश की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक 60 वां वार्षिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (DGP conference Naya Raipur) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) कांफ्रेंस की मेजबानी करने जा रहा है। शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi Raipur visit) तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीनों दिन नवा रायपुर में मौजूद रहेंगे। इस दौरान देश की पुलिस व्यवस्था को और आधुनिक तथा सक्षम बनाने पर विस्तृत मंथन होगा। कांफ्रेंस से पहले सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी की टीम (SPG security arrangements) नवा रायपुर पहुंच चुकी है। यहां दो हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर तगड़ा सुरक्षा घेरा डाला जाएगा।

Contents
  • डोभाल समेत राज्यों के 300 अधिकारी होगे शामिल
  • यहां रुकेंगे मोदी व शाह

गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि इस कांफ्रेंस (National police conference India) में पूरे देश से राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुख, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। देश की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, प्रक्रियाओं में आवश्यक संशोधन करने और विभिन्न कानूनी व्यवस्थाओं को आधुनिक समय के अनुरूप ढालने पर व्यापक चर्चा की जाएगी। शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना गौरव की बात है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कांफ्रेंस केवल माओवाद के मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि समूची पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। मोदी सरकार के कार्यकाल में यह प्रक्रिया निरंतर मजबूत हुई है।

डोभाल समेत राज्यों के 300 अधिकारी होगे शामिल

डीजीपी कांफ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (National police conference India) समेत करीब 300 अतिविशिष्ट व्यक्ति जिनमें सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक और अर्धसैनिक बलों के 20 महानिदेशक, अतिरिक्त महानिदेशक शामिल होंगे। इस अहम कांफ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कांफ्रेंस में विशेष तौर पर वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का पूर्ण उन्मूलन चर्चा का केंद्र बिंदु बना रहेगा, क्योंकि यह गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है जिसकी लक्ष्य समय सीमा 31 मार्च 2026 है।

माओवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। अधिकारियों ने बताया कि अब केवल पाँच महीने शेष हैं, और इस चर्चा का मुख्य विषय वर्तमान प्रगति का आकलन, संचालन संबंधी कमियों की पहचान और नक्सल विरोधी अभियानों के अंतिम चरण के लिए रणनीतियों को पुनर्गठित करना होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Raipur visit) भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

यहां रुकेंगे मोदी व शाह

प्रधानमंत्री मोदी के लिए स्पीकर हाउस, जबकि गृह मंत्री अमित शाह के लिए एनटीपीसी गेस्ट हाउस आरक्षित किया गया है। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए मेफेयर सहित विभिन्न सरकारी बंगलों में व्यवस्था की गई है। नवा रायपुर में आयोजित यह सम्मेलन देश की पुलिसिंग के भविष्य को नई दिशा देने वाला सिद्ध हो सकता है।

Cold Wave Chhattisgarh : हवा बदलेगी दिशा, 15 जनवरी के बाद फिर कांपाएगी कड़ाके की ठंड
Atal Digital Facility Center : डिजिटल सेवाओं की पहुंच अब गांव तक, ग्रामीणों को मिलेगी नकद भुगतान सहित नागरिक सुविधाएं
Three Youths Killed in Bike Crash : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक
Chief Minister’s Secretariat working arrangement : जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विभाग
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?