CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DGP IG Conference India : माओवादी हिंसा के मोर्चे पर पड़ोसी राज्यों के अनुभवों से बनेगी रणनीति, कल आएंगे पीएम मोदी

DGP IG Conference India : माओवादी हिंसा के मोर्चे पर पड़ोसी राज्यों के अनुभवों से बनेगी रणनीति, कल आएंगे पीएम मोदी

By Newsdesk Admin 27/11/2025
Share
DGP IG Conference India
DGP IG Conference India

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली तीन दिवसीय 60वां अखिल भारतीय डीजीपी–आइजी कांफ्रेंस (DGP IG Conference India) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा के सबसे चुनौतीपूर्ण मोर्चे (Anti Naxal Strategy) माओवादी हिंसा को लेकर नई रणनीति तैयार किए जाने की पूरी संभावना है। माओवाद प्रभावित बस्तर में सुरक्षाबलों को पिछले दो वर्षों में बड़ी सफलताएं मिली हैं और यहाँ के हालात तेजी से बदल रहे हैं।

Contents
शाह ओपी चौधरी के बंगले में ठहरेंगेDGP IG Conference India साइबर क्राइम पर विशेष फोकस

केंद्र सरकार ने देश से माओवादी हिंसा के मार्च 2026 तक पूर्ण समाप्ति का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति वाला यह सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण होगा। छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और विभिन्न प्रभावित राज्यों के अनुभव साझा किए जाएंगे, ताकि तय समयसीमा में माओवाद का समूल अंत किया जा सके।

सम्मेलन में विशेष रूप से (Bastar Model Development) बस्तर मॉडल पर चर्चा हो सकती है, जिसमें प्रभावित इलाकों में तेज विकास कार्य, सड़क निर्माण, सुरक्षा शिविरों का विस्तार और पुलिस–जन संवाद की नीति को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।

इसके साथ ही माओवादी फंडिंग, अर्बन नेटवर्क, ओवरग्राउंड वर्कर्स और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी पर भी विस्तृत मंथन होने की उम्मीद है। सम्मेलन में देशभर से डीजीपी, आइजी, केंद्रीय एजेंसियों आइबी, एनआइए, रॉ, सीबीआई सहित लगभग ढाई सौ वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से नवा रायपुर को हाई–अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने पूरी कमान अपने हाथ में ले ली है और एसपीजी की टीम 25 नवंबर को रायपुर पहुंच चुकी है। आइबी डायरेक्टर तपन डेका ने लगातार दो दिन (DGP IG Conference India) तैयारियों की समीक्षा की। नवा रायपुर में प्रवेश–निकास पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा कारणों से आइआइएम रायपुर के छात्रों को सात दिनों की छुट्टी दी गई है। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं।

शाह ओपी चौधरी के बंगले में ठहरेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवंबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे और 29 नवंबर को सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। वे 30 नवंबर की सुबह दिल्ली लौटेंगे। पीएम का ठहराव नवा रायपुर के स्पीकर हाउस में होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीनों दिन रायपुर में रहेंगे और राज्य सरकार के मंत्री ओपी चौधरी के बंगले में ठहरेंगे।

DGP IG Conference India साइबर क्राइम पर विशेष फोकस

सम्मेलन में राज्यों की पुलिस साइबर अपराध से निपटने की रणनीति, पुलिस आधुनिकीकरण, तकनीकी क्षमताओं के विस्तार और अंतरराज्यीय समन्वय पर प्रेजेंटेशन देंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बैठक के लिए आठ प्रमुख एजेंडा तय किए हैं। इनमें आंतरिक सुरक्षा, माओवादी हिंसा, घुसपैठ, तस्करी, सीमा सुरक्षा, और आतंकवाद से निपटने की रणनीति शामिल है।

छत्तीसगढ़ से डीजीपी अरुण देव गौतम के साथ सरगुजा आइजी दीपक झा और बीजापुर के कमांडेंट मयंक गुर्जर को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन से यह उम्मीद जताई जा रही है कि माओवादी हिंसा के खिलाफ (PM Modi Security Meeting) एक ठोस और कारगर राष्ट्रीय रणनीति तैयार होगी।

You Might Also Like

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

Kanker Sand Mining Raid : रेत माफिया पर बड़ी स्ट्राइक, 99 वाहन जब्त, प्रशासन ने वसूला 27 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Newsdesk Admin 27/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

सीजी भास्कर 7 अप्रैल : Janjgir Champa News…

Manipur violence 2026 : मणिपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात 5 महीने की बच्ची समेत दो मासूमों की हत्या, भड़की हिंसा के बाद 5 जिलों में ‘डिजिटल कर्फ्यू’

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मणिपुर की वादियों में…

Donald Trump Iran Threat : ‘आज कयामत की रात है… एक प्राचीन सभ्यता का अंत होने जा रहा है’, ईरान पर ट्रंप का अब तक का सबसे खौफनाक अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट)…

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के…

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

Bhilai Satta King Arrest : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Janjgir Champa News : जांजगीर में सरकारी जमीन का सौदा, सरपंच और पति पर ₹2 लाख की अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर तक पहुंचा मामला

07/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Satta King Arrest : भिलाई में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनिन्दर गिरफ्तार, घर से मिला गांजा और महंगी शराब का जखीरा

07/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Allda Village Protest : तिल्दा के अल्दा गांव में भारी तनाव, फर्जी NOC और फैक्ट्री स्थापना के विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल, SDM पर लगे गंभीर आरोप

07/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?