CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धूसी बांध टूटा, डेरा बाबा नानक के पास के गांवों-शहरों में घुसा नदी का पानी

धूसी बांध टूटा, डेरा बाबा नानक के पास के गांवों-शहरों में घुसा नदी का पानी

By Newsdesk Admin 27/08/2025
Share

सीजी भास्कर 27 अगस्त। पंजाब में कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। यहां भी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

गुरदासपुर ज़िले के सीमावर्ती इलाकों में कल देर रात रावी नदी का बहाव तेज़ हो गया। इससे डेरा बाबा नानक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर श्री करतारपुर कॉरिडोर दर्शन स्थल धुसी बांध टूट गया।

पाकिस्तान के सीमा पर बने करतारपुर कॉरिडोर के पुल के नीचे पानी तेज धारा में बह रहा है। आस-पास के कई गाँवों में भी पानी घुस गया है। धूसी बांध टूटने से पूरी कृषि भूमि भी जलमग्न हो गई है।

डेरा बाबा नानक शहर भी जलमग्न

यहां रात में कई घरों में पानी घुस गया और डेरा बाबा नानक शहर भी जलमग्न हो गया। लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

संगरूर में भारी बारिश से तोलावाल गांव में तबाही का आलम दिखा। कई घरों की छत गिर गई है। पीड़ित लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में भी बाढ़-बारिश से स्थिति दयनीय बनी हुई है। वहां का पानी भारतीय सीमा में भी प्रवेश कर रहा है, जो यहां की स्थिति को और बिगाड़ रहा है। बॉर्डर से सटे गांवों में हालात और भी खराब है।

करतारपुर भी पाकिस्तान सीमा से सटा इलाका है।

पंजाब के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गई है और सतलुज, ब्यास और रावी नदियां तथा मौसमी छोटी नदियां उफान पर हैं। कई गांव और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

मंगलवार को कई जिलों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों और सेना की टीमों ने निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

गुरदासपुर समेत 7 जिले सबसे ज्यादा प्रभावितहिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों तथा मौसमी नालों में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे इन नदियों के किनारे बसे बड़े पैमाने पर कृषि भूमि और गांव जलमग्न हो गए हैं। 

सबसे अधिक प्रभावित गांव पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों में हैं।

You Might Also Like

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Devendra Fadnavis Announcement : महाराष्ट्र में किसानों को राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी, जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’ – सीएम फडणवीस

Chhattisgarh Train Cancelled: चौथी लाइन के काम से रेलवे का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

Jashpur Bus Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Raipur Crime News: होली के जश्न में तलवार लहराकर मचाई दहशत, राजधानी में तीन बदमाश गिरफ्तार

Newsdesk Admin 27/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश, अगले सात दिन तक बारिश के आसार नहीं

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब मौसम…

Illegal Opium Farming: दुर्ग में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज

Illegal Opium Farming : दुर्ग जिले के ग्रामीण…

UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित UPSC…

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

धमतरी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित UPSC…

Devendra Fadnavis Announcement
Devendra Fadnavis Announcement : महाराष्ट्र में किसानों को राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी, जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’ – सीएम फडणवीस

सीजी भास्कर, 06 मार्च।महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

UPSC Result 2025: धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव ने रचा इतिहास, 623वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

06/03/2026
Devendra Fadnavis Announcement
देश-दुनिया

Devendra Fadnavis Announcement : महाराष्ट्र में किसानों को राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी, जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’ – सीएम फडणवीस

06/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Train Cancelled: चौथी लाइन के काम से रेलवे का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

06/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Jashpur Bus Accident: जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?