CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लीड्स टेस्ट जीतने के लिए बेईमानी पर उतरा इंग्लैंड? कर दी ऐसी हरकत, भड़की टीम इंडिया

लीड्स टेस्ट जीतने के लिए बेईमानी पर उतरा इंग्लैंड? कर दी ऐसी हरकत, भड़की टीम इंडिया

By Newsdesk Admin 24/06/2025
Share

सीजी भास्कर 24 जून लीड्स टेस्ट के पांचवें दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम रहा. लंच तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 117 रन बनाए, जिसने भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती खड़ी कर दी. लेकिन लंच से ठीक पहले फेंके गए आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली के बीच हुई एक घटना ने मैदान पर गर्मागर्मी का माहौल पैदा कर दिया.

यह घटना न केवल खेल की रणनीति का हिस्सा थी, बल्कि इसने दोनों टीमों के बीच तनाव को भी उजागर किया.जैक क्रॉली ने की ऐसी हरकतपांचवें दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज इस सेशन में कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने न केवल भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया, बल्कि रन गति को भी बनाए रखा. लेकिन इस शांत और एकतरफा सेशन में आखिरी ओवर में बवाल देखने को मिला.दरअसल, लंच से ठीक पहले का आखिरी ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे थे. भारतीय टीम की रणनीति थी कि लंच के समय से पहले एक और ओवर फेंका जाए, ताकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया जा सके.

सिराज ने इस ओवर को जल्दी पूरा करने की कोशिश की और अपनी आखिरी गेंद फेंकने के लिए तेजी से रनअप पर दौड़े और आखिरी गेंद फेंकने के लिए आगे बढ़े. तभी बल्लेबाजी कर रहे जैक क्रॉली जानबूझकर क्रीज से हट गए. दरअसल उन्होंने ऐसा समय पूरा करने के लिए किया ताकी भारत एक और ओवर ना फेंक सके. वह ऐसा करने में कामयाब भी रहे और टीम इंडिया को एक और ओवर नहीं मिला.भड़क गए टीम इंडिया के खिलाड़ीइस घटना ने भारतीय खेमे में नाराजगी पैदा कर दी.

सिराज, जो अपनी आक्रामकता और जुनून के लिए जाने जाते हैं, इस हरकत से खासे नाखुश दिखे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ियों ने भी क्रॉली के इस कदम पर अपनी नाराजगी जाहिर की. मैदान पर कुछ पल के लिए तनाव का माहौल बन गया, जिसने इसे और भी चर्चा का विषय बना दिया. हालांकि, ये किसी नियम के खिलाफ नहीं था. कई बार खिलाड़ी रणनीति के तहत ऐसा करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस इस घटना की आलोचना कर रहे हैं और इंग्लैंड के बल्लेबाज पर बेईमानी का आरोप लगा रहे हैं.

You Might Also Like

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

Newsdesk Admin 24/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shivnath River Water Crisis: मोखली एनीकट से पानी लेने के बाद भी घटा जलस्तर, शहर में जलापूर्ति पर बढ़ी चिंता

राजनांदगांव। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली शिवनाथ…

China Iran Alliance: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के साथ खड़ा चीन, ऊर्जा और रणनीतिक रिश्ते बने बड़ी वजह

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और पश्चिमी देशों…

Danteshwari Temple Jyot Price: चैत्र नवरात्र से पहले बढ़ा मनोकामना ज्योत का शुल्क, श्रद्धालुओं को देना होगा ज्यादा योगदान

जगदलपुर। बस्तर के प्रमुख आस्था केंद्र मां दंतेश्वरी…

Pakistan Army Operation Balochistan
Pakistan Army Operation Balochistan : पाकिस्तान में बड़ा सैन्य ऑपरेशन: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 15 आतंकियों को मार गिराया

सीजी भास्कर, 07 मार्च। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत…

Ration e-KYC Update: बस्तर में ई-केवाईसी की धीमी रफ्तार से प्रभावित हुई राशन व्यवस्था, हजारों परिवारों पर असर

बस्तर। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक…

You Might Also Like

खेल

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

07/03/2026
खेल

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

07/03/2026
खेल

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

07/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?